अजय महावर नें गढ़ी मांडू और उस्मानपुर की समस्याओं को उठाया विधानसभा में मजबूती से
* मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही दोनों गावं के लोगो को
– रविन्द्र कुमार –
नई दिल्ली ,दिल्ली विधानसभा में घोंडा के विधायक अजय महावर ने पुराना गांव गढ़ी मेंडू व उस्मानपुर के मुद्दे को उठाया। महावर का कहना था कि उक्त दोनों गावों में वहां के निवासियों को बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जोकि O जोन के कारण रुकी हुई हैं। इसे O जोन से बाहर निकालने के लिए सिग्नेचर ब्रिज से शास्त्री पार्क तक एक बांध बनाने या डीडीए की बाउंड्री पर बांध बनाने की मांग की। गौरतलब है कि गोंडा विधानसभा से विधायक अजय महावर अपने क्षेत्र के लिए सदन में पुरजोर से मुद्दे उठाते रहे हैं क्षेत्र की जनता की मूलभूत सुविधाओं के बाबत विधानसभा में अजय महावर ने कहा कि उस्मान पुर ओर गढ़ी मेंढ़ू गांव पिछली 7 वीं विधानसभा में भी मुद्दा उठाया था , एक ओर जहां मेट्रो का विस्तार हो रहा है,बगल में हाइवे निकल रहे हैं, सिग्नेचर ब्रिज भी वहीं मौजूद है।सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्य हो रहे हैं लेकिन इन गांवों के लोगों का भी हक है कि वह भी मूलभूत सुविधाओं के अनुसार अपनी
व्यापन कर सकें।पहले भी यह मुद्दा उठाया गया था। और इसके समाधान के लिए वजीराबाद से आईएसबीटी शास्त्री पार्क वाले रोड पर एक सोनिया बिहार की तर्ज पर एक बांध बना दिया जाए। जहां ओर पूरा स्पेस है।
अगर यह संभव न हो तो दूसरे विकल्प के तौर पर दोनों गावों के किनारे डीडीए ने बाउंड्री की हुई है जिसका सीधा सा अर्थ है कि डीडीए मानता है कि यहां पर लोग रह रहे है फिर उन्हें भी मूलभूत सुविधाओं के बाबत सहूलियतें मुहैया कराई जाएं जिसमें कि विकल्प के तौर पर उसी बाउंड्री के साथ साथ बांध नुमा कर दिया जाए।जिससे कि क्षेत्र को O जोन से बाहर निकालने के लिए एक बड़ा कदम होगा। वहां के लोगों को उनके जीवन के अधिकारों की रक्षा होगी,और न केवल क्षेत्र का विकास होगा अपितु समुचित दिल्ली के विकास का कार्य भी संतुलित और विकासशील हो जाएगा।इसके लिए यथा संभव कदम उठाते हुए एक कमेटी का गठन किया जाए और इस क्षेत्र को O जोन से बाहर किए जाने वाले हल पर अमल किया जाए।
अजय महावर के कहा कि उल्लेखित है कि वहां वर्षों से रह रहे लोगों के लिए सड़क,पानी बिजली जैसी सुविधाओं का भी अभाव है उन्हें इनसे वंचित रखा जा रहा है।हमारे धर्म में तो पशु पक्षियों को भी दाना पानी दिया जाता है किंतु यहां के लोगों को उनके अधिकारों से ही वंचित रखा जा रहा है उनके बिजली कनेक्शन नहीं लगते,साफ पानी को मोहताज,टूटी सड़कें जैसी दयनीय स्थिति में रहना पड़ता है।इसका मुख्य कारण इन गांवों को 2015 में 0 जोन दल दिया गया है जबकि इससे पहले सभी कार्य हुए करते थे अब विधानसभा के माध्यम से इन गांवों को O जोन से बाहर करने की कवायद हेतु अपने प्रयास जारी रखूंगा।



