सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर आयोजित कार्ययोजना बैठक में पहुंचे अजय महावर

3 मिनट पढ़ें
अजय महावर

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर आयोजित कार्ययोजना बैठक में पहुंचे अजय महावर

Advertisement

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर आयोजित कार्ययोजना बैठक में पहुंचे अजय महावर

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार) : पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय कार्ययोजना बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में घोंडा विधायक अजय महावर की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के समग्र प्रशिक्षण की रूपरेखा तय करना रहा। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

विधायक अजय महावर पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के उत्तर भारत के प्रभारी हैं और इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विधायक अजय महावर ने प्रशिक्षण महाभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम बनेगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनावी और सामाजिक अभियानों में इस प्रशिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सांसद मदन राठौड़, सांसद वी. डी. शर्मा, पार्टी के महामंत्री मिथिलेश जी सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संगठन की वैचारिक मजबूती का आधार है। एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलते हुए कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए तैयार करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं। सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि यह महाभियान केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है, जिससे वे समाज के हर वर्ग से बेहतर संवाद स्थापित कर सकेंगे।

Advertisement

बैठक में प्रशिक्षण मॉड्यूल, कार्यक्रमों की समय-सारिणी, वक्ताओं की सूची तथा जिला स्तर पर क्रियान्वयन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अजय महावर ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण में पार्टी के इतिहास एवं विकास, कार्यकर्ताओं के कर्तव्य व दायित्व, संगठनात्मक ढांचा, आधुनिक विकास दृष्टिकोण, सोशल मीडिया की भूमिका तथा गरीबों के लिए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों जैसे विषयों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

अंत में सभी उपस्थित दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 को सफल बनाने का संकल्प लिया और संगठन को वैचारिक रूप से और अधिक सशक्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *