Home आमने सामने यमुना विहार डिपो को मल्टीलेवल पार्किंग में बदलने की मांग की अजय...

यमुना विहार डिपो को मल्टीलेवल पार्किंग में बदलने की मांग की अजय महावर नें

0
75
अजय महावर
यमुना विहार डिपो को मल्टीलेवल पार्किंग में बदलने की मांग की अजय महावर नें

यमुना विहार डिपो को मल्टीलेवल पार्किंग में बदलने की मांग की अजय महावर नें

* बिना पार्किंग के होती है लोगो को परेशानी

– रविन्द्र कुमार –

नई दिल्ली , विधानसभा में नियम 280 के तहत घोंडा विधानसभा से विधायक अजय महावर ने क्षेत्र में पार्किंग और यातायात प्रभावित होने का मुद्दा उठाया और यमुना विहार बस डिपो को मल्टीलेवल पार्किंग में तब्दील करने की मांग की है। साथ ही डीडीए के खाली पड़ी जमीन पर भी पार्किंग बनाने का सुझाव दिया है।
विधायक अजय महावर ने विधानसभा में अपने क्षेत्र में व्याप्त पार्किंग की समस्या के बाबत अपनी बात रखी ।

उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में 90 फीसदी से ज्यादा वाहन सड़कों पर खड़े होते हैं।आड़े तिरछे खड़े वाहन से झगड़े की नौबत आती है हालत यहां तक हो जाती है की लोगों में मारपीट तक हो जाती है,और मामला थाने तक पहुंच जाता है। पिछले सदन के दौरान भी मैने एक आवेदन किया था कि उस समय भी ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर से कहा था कि हमारे यहां एक मल्टीलेवल पार्किंग की आवश्यकता है। मेरा एक सुझाव भी था कि यमुना विहार में कई एकड़ में फैले बस डिपो में मौजूदा समय में किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं है यहां से बस का परिचालन व इससे किसी प्रकार का क्रियान्वयन नहीं होता। सिर्फ बसे पार्किंग का स्लॉट बना हुआ है,जब वह पार्किंग का स्लॉट ही बना हुआ तो वहां पर मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कर दिया जाए जिसमें कि नीचे बसे खड़ी हो सके और उपर कई मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग बना दी जाए जिससे कि जमीन का सही इस्तेमाल भी हो जाए।

ऐसे ही डीडीए के कई प्लाट है जिनपर डीडीए कुछ बनाता नहीं, और कोई वहां आता नहीं। मेरा आग्रह है कि यमुना विहार बस डिपो और एमटीएनएल ग्राउंड में मल्टीलेवल पार्किंग बन सकती है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here