Home आमने सामने Delhi Traders Congress: छात्रों पर लाठीचार्ज कर सरकार का असली चेहरा आया...

Delhi Traders Congress: छात्रों पर लाठीचार्ज कर सरकार का असली चेहरा आया जनता के सामने : अजय अरोड़ा

0
5

Delhi Traders Congress: छात्रों पर लाठीचार्ज कर सरकार का असली चेहरा आया जनता के सामने : अजय अरोड़ा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) ; जंतर मंतर पर छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार भाजपा ने किया उसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है, जी हां ऐसा कहना है दिल्ली प्रदेश ट्रेडर्स कांग्रेस के संयोजक अजय अरोड़ा का। उन्होंने कहा कि आज भाजपा और नरेंद्र मोदी सत्ता के नशे में इतना चूर हो गए है कि वह सही और गलत की पहचान करना भी भूल गए है। श्री अरोड़ा ने कहा कि छात्र इस देश का भविष्य है और उनके साथ ऐसे बर्ताव करना की वह आतंकवादी हो, यह कहा का न्याय है। उन्होंने कहा कि ऐसा कौन सा देश है जहां छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाते है, जहां पेपर लीक जैसे मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगने पर छात्रों को पिटवाया जाता है। श्री अरोड़ा ने कहा कि आज भाजपा की वजह से पूरे विश्व में भारत देश शर्मसार हो गया है, एक तरफ तो हम अपने लोकतंत्र की मिसाल देते है और वही दूसरी तरफ सरकार से सवाल करने वाले छात्रों को मारते है। उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी ने जो छात्रों के साथ किया है, उसका परिणाम भाजपा और नरेंद्र मोदी को आगे आने वाले समय में भुगतना ही पड़ेगा।

श्री अरोड़ा ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर जिस तरह से भाजपा ने अत्याचार किया, उन पर लाठीचार्ज किया गया, उनके साथ जोर जबरदस्ती की गई, यहां तक कि महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई, यह भाजपा के दोहरे चरित्र को दर्शाता है कि जो बड़े बड़े वादे भाजपा जनता से करती है वह सिर्फ भाषणों तक ही सीमित है, भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सच्चाई तो यह है कि भाजपा सिर्फ कुछ पूंजीपतियों की ही सरकार है, जनता की नहीं, भाजपा की सभी योजनाओं से पूंजीपतियों को ही लाभ होता है, जनता को नहीं। श्री अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों की पार्टी है, जनता की नहीं, अगर जनता भाजपा से कोई सवाल पूछती है तो उसके जवाब में जनता को लाठियों से पिटवाया जाता है। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ वह इस देश के इतिहास में काले अक्षरों से लिखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here