सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बचपन से ही खूबसूरती की रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन,सबूत हैं बच्चन परिवार की बहू की ये 35 तस्वीरें

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ऐश्वर्या राय बचपन से ही खूबसूरती की रही हैं मिसाल, सबूत हैं बच्चन परिवार की बहू की ये 35 तस्वीरें

ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा से बला की खूबसूरत रही हैं. उनकी बहुत सी तस्वीरें ऐसी रही हैं, जिन्हें शायद ही कभी उनके फैंस ने देखा होगा. आज हम आपको ऐश्वर्या राय बच्चन कुछ ऐसी ही 35 तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं.

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो न केवल अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. वह बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं. ऐश्वर्या राय ने जब से अपने करियर की शुरुआत की है तब से अब तक लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती की भी तारीफ कर चुके हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन बचपन से की बेहद खूबसूरत रही हैं. ऐसे में आज हम आपको बचपन से लेकर अब तक उनकी 35 खूबसूरत तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं.

ऐश्वर्या राय की अगली फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं

Advertisement

ऐश्वर्या राय बच्चन की आंखों को भी उनके फैंस खूब पसंद करते हैं. फैंस उन्हें अपना फैशन और स्टाइल आइकॉन भी मानते हैं. बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्मों की तो इन दिनों वह अपनी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. पिछले महीने 28 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा-खासा प्यार मिल रहा है. फिल्म हर दिन शानदार कमाई भी कर रही है. फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 को रिलीज हुई 12 दिन हो चुके हैं और यह फिल्म हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 26.2 करोड़, तीसरे दिन 30.3 करोड़, चौथे दिन 23.25 करोड़, पांचवे दिन 10.5 करोड़, छठे दिन 7.75 करोड़, सातवें दिन 6.6 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद फिल्म का कुल वीकेंड कलेक्शन 128.6 करोड़ हो गया है. वहीं आठवें दिन की 5.50 करोड़, नौवें दिन 8.7 करोड़, 10वें दिन 9.7 करोड़ 11वें दिन फिल्म ने केवल 3.05 करोड़ की कमाई की है, जो कि बेहद कम है. 12वें दिन पोन्नियिन सेल्वन ने 3.53 करोड़ की कमाई की है. इस कलेक्शन के बाद फिल्म की कुल कमाई 158.35 करोड़ हो गई है. हालांकि वर्ल्डवाइड लेवल पर पहले ही फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *