सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सलमान खान के सपोर्ट में आई AICWA, एक्टर की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी से की अपील, कहा-

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

सलमान खान के सपोर्ट में आई AICWA, एक्टर की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी से की अपील, कहा-

बीते दिन सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई गोलीबारी से हर कोई सन्न है. वहीं अब एआईसीडब्ल्यूए ने एक बयान जारी पीएम मोदी से सलमान की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की है.

14 अप्रैल को सलमान खान के मुंबई स्थित घर के पास गोलियां चलीं, जिससे हर कोई हिल गया. रविवार की सुबह, लगभग 5 बजे, दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की और मौके से भाग गए. इस घटना के बाद तुरंत एफआईआर दर्ज की गई. वहीं जांच जारी होने के बीच ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सलमान खान के लिए ज्यादा सुरक्षा की अपील की है.

AICWA ने सलमान खान को लेकर जताई चिंता

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर इस हैरान कर देने वाली घटना पर चिंता जाहिर की. एएनआई के मुताबिक, बयान में कहा गया है, ”दो लोगों ने आज सुबह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाईं. सलमान खान सिर्फ बॉलीवुड या भारत में ही नहीं जाने जाते, उन्हें उनके योगदान के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है. फैक्ट ये है कि मुंबई में, खासकर शहर के सबसे वीआईपी इलाके में गोलीबारी हो रही है, आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा होती है जब सलमान खान खुद सुरक्षित नहीं हैं. मौजूदा चुनावी माहौल में गैंगस्टर खुलेआम गोलियां चला रहे हैं.’

Advertisement

AICWA ने सलमान के लिए पीएम मोदी से की अपील

एसोसिएशन ने आगे अपने बयान में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बॉलीवुड के भाईजान की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की अपील की है. बयान में कहा गया है, “ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह से सलमान खान की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने और शूटिंग के लिए जिम्मेदार ग्रुप को खत्म करने की अपील करता है. इस घटना ने पूरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल पैदा कर दिया है. गैंगस्टर इस डर का फायदा उठाकर बॉलीवुड से पैसा वसूल सकते हैं, क्योंकि अक्सर बॉलीवुड के गॉडफादर कहे जाने वाले सलमान खान को निशाना बनाया जा रहा है.”

सलमान और फैमिली को दिया सपोर्ट में आगे आई AICWA

एसोसिएशन ने आगे कहा, “ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन अभिनेता सलमान खान और उनके परिवार के साथ खड़ा है क्योंकि सलमान खान हमारे परिवार (बॉलीवुड) का हिस्सा हैं. इसके अलावा, सलमान की पॉपुलैरिटी को देखते हुए, गैंगस्टर, चाहे वह कोई भी हो, सलमान खान को निशाना बनाकर अपना नाम कमाना चाहता है. गोलीबारी की आगे की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों के लिए इन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है, क्योंकि हर जिंदगी मायने रखती है और पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री, साथ ही देश, सलमान खान के साथ मजबूती से खड़ा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *