सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘छावा’ देख बीवी कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल की बुराई की या तारीफ? बोलीं- ‘गिरगिट की तरह रंग बदलते हो’

2 मिनट पढ़ें
छावा

'छावा' देख बीवी कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल की बुराई की या तारीफ? बोलीं- 'गिरगिट की तरह रंग बदलते हो'

Advertisement

Katrina kaif On Vicky Kaushal Chhaava: Katrina Reviews Chhaava: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ आज यानि 14 फरवरी को रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों को खासा प्यार भी मिल रहा है. इसी बीच एक्टर की वाइफ कैटरीना कैफ ने भी फिल्म देखी. जिसको लेकर अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की और इसमें वो विक्की की जमकर तारीफ करती हुई दिखाई दी.

कैटरीना कैफ ने देखी विक्की की फिल्म ‘छावा’

दरअसल कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा. एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘क्या सिनेमाई अनुभव है और छत्रपति संभाजी महाराज की महिमा को जीवंत करना कितना महत्वपूर्ण कार्य है. सभी ने इस अविश्वसनीय कहानी को सबसे शानदार तरीके से बताया.

विक्की के लिए कैटरीना ने लिखा खास नोट

Advertisement

कैटरीना ने आगे लिखा कि, ‘मैं तो हैरान हूं. फिल्म के आखिरी 40 मिनट आपको दंग कर देंगे. मेरे पास शब्द नहीं हैं. विक्की आप जब स्क्रीन पर आते हैं, हर शॉट में, जो तीव्रता आप स्क्रीन पर लाते हैं, आप गिरगिट की तरह होते हैं जिस तरह से आप अपने किरदारों में बदल जाते हैं, सहज और सरल, मुझे आप पर और आपकी प्रतिभा पर बहुत गर्व है. पूरी कास्ट अद्भुत है. ये बड़े पर्दे के लिए एक फिल्म है. इसलिए पूरी टीम को इस पर गर्व है.’

फिल्म में इस किरदार में नजर आए विक्की

बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. जिसके लिए एक्टर ने जी तोड़ मेहनत की है. एक्टर ने इसके लिए 100 किलो वजन किया था. फिल्म में रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी के किरदार में हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *