सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 11 देशों को दी ‘धमकी’, क्या कहा जिससे मची खलबली

3 मिनट पढ़ें
डोनाल्ड ट्रंप

शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 11 देशों को दी 'धमकी', क्या कहा जिससे मची खलबली

Advertisement

Donald Trump Threatens BRICS : शपथ ग्रहण के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 47वें राष्ट्रपति के तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिकी की कमान संभाल ली है. दूसरी बार राष्ट्रपति की कमान संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक्शन शुरू कर दिया है. ट्रंप ने पूरी दुनिया को आने वाले सालों में अमेरिका का रूख कैसा होगा, इसकी एक झलक दिखा दी है.

सत्ता संभालते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ का ऐलान कर दिया. ट्रंप ने कहा कि कनाडा और मैक्सिको पर 1 फरवरी से संयुक्त राज्य अमेरिका 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा. वहीं इस आदेश के बाद उन्होंने एक ऐसी बात कही है, जिससे एक साथ 11 देशों में खलबली मच गई है. इन देशों में भारत और चीन का नाम शामिल है.

BRICS देशों को डोनाल्ड ट्रंप ने दी खुलेआम धमकी

दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स (BRICS) देशों को खुलेआम एक धमकी दे दी है. सोमवार (20 जनवरी) को शपथ लेते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि स्पेन समेत ब्रिक्स देशों पर 100% टैरिफ लगाया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स में इस वक्त 10 देश शामिल है. जिनमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है. स्पेन ब्रिक्स का भाग नहीं है. इसके बावजूद स्पेन डोनाल्ड ट्रंप के रडार में है. डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल दिसंबर महीने में हीं ब्रिक्स देशों पर 100 टैरिफ लगाने का इशारा कर दिया था. हालांकि, उन्होंने इसके लिए एक शर्त भी रखी थी.

Advertisement

शपथ लेने के बाद ट्रंप ने दोहराई धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ ही अपनी पुरानी धमकी को दोहराया है. उन्होंने ब्रिक्स देशों को धमकी देते हुए कहा कि अगर ब्रिक्स देश अमेरिका विरोधी नीतियां लेकर आते हैं तो उन्हें इसके लिए अंजाम भुगतने को तैयार रहना होगा. ट्रंप ने दिसंबर 2024 में कहा था, “अगर ब्रिक्स देशों ने अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने की कोशिश में नई करेंसी बनाते हैं या डॉलर के मुकाबले किसी अन्य करेंसी का समर्थन करते हैं तो अमेरिका उन सब पर 100 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा और उन्हें अमेरिका में अपना सामान बेचने से अलविदा कहना होगा. कोई चांस नहीं है कि ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की जगह ले.”

अगर ट्रंप की धमकी सही साबित होती है तो यह ब्रिक्स देशों के लिए बड़ी मुसीबत साबित होगी. वहीं, ट्रंप की इस धमकी से भारत भी इसके लपेटे में आ जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *