सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

स्टीव स्मिथ संग क्रिकेट खेलने के बाद नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली पर दी प्रतिक्रिया, कहा- पिछले कुछ सालों से…

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

स्टीव स्मिथ संग क्रिकेट खेलने के बाद नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली पर दी प्रतिक्रिया, कहा- पिछले कुछ सालों से…

सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने पूर्व भारतीय कप्तान पर अपनी बात रखी. नोवाक जोकोविच ने कहा कि मैं पिछले कुछ सालों से विराट कोहली से मैसेज पर थोड़ी बहुत बातें करता रहा हूं.

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के चाहने वाले दुनियाभर में हैं. इस दिग्गज क्रिकेटर के करोड़ों चाहने वाले हैं. वहीं, टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच भी विराट कोहली के जबरा फैन हैं. दरअसल, सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने पूर्व भारतीय कप्तान पर अपनी बात रखी. नोवाक जोकोविच ने कहा कि मैं पिछले कुछ सालों से विराट कोहली से मैसेज पर थोड़ी बहुत बातें करता रहा हूं. हालांकि, अब तक हम दोनों को आमने-सामने मिलने का मौका नहीं मिला है.

नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली के लिए क्या कहा?

Advertisement

सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच कहते हैं कि मैं विराट कोहली का काफी सम्मान करता हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि विराट कोहली से बातें करना और उनकी बातें सुनना सम्मान और सौभाग्य की बात है.

नोवाक जोकोविच ने स्टीव स्मिथ संग क्रिकेट में आजमाया हाथ…

वहीं, सोशल मीडिया पर नोवाक जोकोविच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो ऑस्ट्रेलियन ओपन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर लगातार वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *