सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

‘पठान’ के बाद अब शाहरुख खान का फोकस KKR पर,फैन्स के लिए लाए हैं ‘फटाफटी’ सरप्राइज

3 मिनट पढ़ें

‘पठान’ के बाद अब शाहरुख खान का फोकस KKR पर, IPL टीम के फैन्स के लिए लाए हैं ‘फटाफटी’ सरप्राइज

शाहरुख खान की ‘पठान’ कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बना चुकी है. लेकिन अब शाहरुख खान का फोकस अपनी IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पर है और उन्होंने फैन्स को यह सरप्राइज दिया है.

‘नाइट क्लब ऐप’ लॉन्च की

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के को-ऑनर शाहरुख खान ने एक मजेदार वीडियो के साथ ‘नाइट क्लब ऐप’ लॉन्च की है. इसकी टैगलाइन है ‘एकदम फटाफटी ऐप’. इस ऐप का मकसद सभी तरह के उत्साह को लाइव और सीधे फैन्स तक पहुंचाना है, जो कई तरह की सुविधाओं की पेशकश करता है, जो उन्हें पूरे क्रिकेट सीजन में बिजी और एंटरटेन रखेगा. इस नाइट क्लब ऐप लॉन्च के बारे में केकेआर के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बिंदा डे कहते हैं, ‘केकेआर का अपने प्रशंसकों के साथ हमेशा एक खास रिश्ता रहा है. हम अपने प्रशंसकों के प्रति कमिटमेंट को और मजबूत करना चाहते थे क्योंकि हम महामारी के बाद तीन साल बाद अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स पर लौट रहे हैं. नाइट क्लब ऐप केकेआर के अनुभव को हमारे प्रशंसकों की उंगलियों तक पहुंचाने और उनके साथ आने वाले सभी उत्साह को करीब और व्यक्तिगत रूप से साझा करने का हमारा तरीका है.’

इस ऐप के सबसे एक्साइटिंग फीचर्स में से एक इसका लॉयल्टी प्रोग्राम है, जहां प्रशंसकों को केकेआर के वफादार प्रशंसक होने के लिए रिवॉर्ड मिल सकता है. फैन्स ऐप से जुड़कर पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं और अपनी एक्सक्लूसिव केकेआर मर्चेंडाइज के लिए रिडीम कर सकते है. इससे उन्हें ऐसा अनुभव मिलेगा जो पैसो से नही खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, कुछ लकी फैन्स को व्यक्तिगत रूप से केकेआर नाइट्स से मिलने का मौका मिल सकता है.

ऐप में एक गेम जोन भी होगा जहां फैन्स मैच-डे गेम्स में हिस्सा ले सकते हैं और विशेष पुरस्कार जीत सकते हैं. नाइट्स को बेहतर तरीके से जानना और खेल के टॉप पर बने रहना नाइट क्लब ऐप का मुख्य आकर्षण है क्योंकि यह केकेआर कैंप में आर्टिकल्स, पिक्चर्स, वीडियो, आंकड़ों और अन्य के माध्यम से विशेष जानकारी देता है. ऐप में एक मेगास्टोर भी शामिल होगा जहां प्रशंसक आधिकारिक केकेआर मर्चेंडाइज खरीद सकते हैं और टीम के लिए अपना सपोर्ट दिखा सकते हैं. नाइट क्लब ऐप आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *