सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

लोकसभा चुनाव हारने के बाद फिल्मों की ओर लौटे निरहुआ, कहा- ‘हमारी पार्टी भी कहती है कि फिल्में करते रहिए क्योंकि..’

3 मिनट पढ़ें

लोकसभा चुनाव हारने के बाद फिल्मों की ओर लौटे निरहुआ, कहा- ‘हमारी पार्टी भी कहती है कि फिल्में करते रहिए क्योंकि..’

दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा जगत के जानें-मानें सुपरस्टार में से एक हैं. निरहुआ ने भोजपुरी में कई सुपर हिट फिल्में की हैं,. चुनाव खत्म होनें के बाद फिर शूटिंग शुरू कर दिया.

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और प्रसिद्ध गायक आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब फिल्मी दुनिया में लौट आए हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी नयी फिल्म “संकल्प” की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा और निर्देशक अशोक त्रिपाठी “अतरी ” हैं.

हालांकि, निरहुआ सांसद रहते हुए भी फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन अब वे फुलफ्लेज फिल्मी पर्दे पर अपना समय दे रहे हैं. इस बारे में उन्होंने कहा कि अभिनय मेरा मूल कार्य है और हमारी पार्टी भी कहती है कि जिस काम से पहचान मिलती है, उसको प्राथमिकता से करते रहना चाहिए. उसके साथ समाज के लिए भी वक्त निकालना चाहिए. जनता के आदेश से मैंने सेवा की और अब फिल्मों के माध्यम से उनका मनोरंजन करूंगा.

फिल्मों की कुछ शूटिंग पूरी

उन्होंने कहा कि जहां तक बात रही फिल्म “संकल्प” की तो इसकी शूटिंग चुनाव के पहले लगभग हो चुकी थी. कुछेक शेड्यूल की शूटिंग बाकी थी, जिसे हमने चुनाव बाद करना तय किया था. आज वो भी पूरी हो गई.

निरहुआ ने कहा- यकीन मानिए फिल्म लाजवाब बनी है और यह दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है. निरहुआ ने ये भी कहा कि आने वाले दिनों में फिल्म निर्माता – निर्देशकों के लिए मेरे डेट्स आसानी से उपलब्ध होंगे. इसके अलावा मैं समाज के लिए भी काम करता रहूंगा.

उन्होंने बताया कि “संकल्प” एक प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है, जो एक आम आदमी की संघर्षपूर्ण यात्रा और उसके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है. इस फिल्म में निरहुआ एक ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हैं जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर कठिनाई का सामना करता है.

आपको बता दें कि राजघराना फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर से बनी फिल्म “संकल्प” की शूटिंग विभिन्न लोकेशनों पर की गई है और फिल्म में शानदार गीत-संगीत भी शामिल है. फिल्म के निर्माता ने बताया कि निरहुआ ने पूरी टीम के साथ मिलकर बहुत मेहनत की है और उनकी अदाकारी से दर्शकों को एक बार फिर प्रभावित करने की पूरी उम्मीद है.

फिल्म के संगीतकार ओम ओझा, लेखक मोहन कुमार वर्मा और छायांकन साहिल जे. अंसारी हैं. संकलन गोविंद दुबे, नृत्य कानू मुखर्जी – रिकी गुप्ता, कार्यकारी निर्माता कुणाल ठाकुर -सोनु कुमार चौधरी, कला राजू और प्रचारक रंजन सिंहा – रामचंद्र यादव हैं. डिजाइनर सूरज गिरी, डी. आई. रोहित सिंह, पोस्ट प्रोडक्शन राजघराना फिल्म कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *