सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गर्भवती बेटी की हत्या कर मिट्टी भरी बोरी में बांधकर फेंक दिया था शव, आरोपित पिता भेजा गया जेल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

देवरिया : गर्भवती बेटी को पिता ने गला घोंटकर मार डाला, शव को बोरे में भरकर नाले में फेंका

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया में प्रेम-प्रसंग में गर्भवती हुई बेटी की पिता ने गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया जिले में एक पिता (Father) को अपनी ही बेटी की गला घोंटकर हत्या (Murder) करने और शव बोरे में बंद कर नदी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और अदालत ने उसे जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि महुआडीह थाने के हेतिमपुर मठिया गांव के रहने वाले नौशाद की बेटी काजल (20) कुछ दिनों पहले रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी.

शव हेतिमपुर के पास छोटी गंडक नदी से बरामद किया गया

Advertisement

उन्होंने बताया कि गत दो अप्रैल को उसका शव हेतिमपुर के पास छोटी गंडक नदी से बरामद किया गया था. शर्मा ने बताया कि इस मामले में काजल की मां सकीना ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के गर्भवती होने की जानकारी मिली थी. पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रकरण की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि काजल का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी किसी ग्रामीण ने नौशाद को दे दी थी.

उन्होंने बताया कि नौशाद प्रेम प्रसंग की जानकारी से आक्रोशित हो गया और उसने बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी तथा शव को एक बोरी में रखकर छोटी गंडक नदी में फेंक दिया.पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी के परिजनों का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने के पूर्व आरोपी नौशाद ने घर के सभी सदस्यों को एक मजार पर चादर चढ़ाने के लिए बाहर भेज दिया था. उन्होंने बताया कि नौशाद ने बेटी के गायब होने की कहानी बताकर कई जगह स्वयं उसकी खोजबीन की. शर्मा ने दावा किया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *