सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

हार की हैट्रिक के बाद मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सूर्यकुमार यादव को मिली हरी झंडी

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

हार की हैट्रिक के बाद मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सूर्यकुमार यादव को मिली हरी झंडी

हार की हैट्रिक लगाने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल टीम के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव को IPL 2024 में खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है.

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में अब तक तीन मैच खेल लिए हैं और तीनों में ही उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी. मुंबई प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है. लेकिन अब इन सारी मुश्किलों और परेशानियों के बीच मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव के रूप में बड़ी खुशखबरी आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोटिल चल रहे सूर्यकुमार यादव को आईपीएल खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है.

सूर्या की गैरमौजूदगी मुंबई के लिए तमाम मुश्किलें पैदा कर रही थी. सूर्या मुंबई के लिए फिनिशर की भूमिका अदा करते हैं. वह पल भर में मैच पलटने की काबीलियत रखते हैं. ‘एक्सप्रेस स्पोर्ट्स’ के मुताबिक सूर्या को आईपीएल 2024 में खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है. मुंबई अगला मुकाबला रविवार (07 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी और इस मैच में सूर्या खेलते हुए दिख सकते हैं. अगर सूर्या दिल्ली के खिलाफ खेलते हैं, तो यह खराब दौर से गुज़र रही मुंबई के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चोटिल हुए थे सूर्या 

Advertisement

बता दें कि दिसंबर, 2023 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज़ के दौरान सूर्या को चोट लगी थी, जिसके बाद से वह मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं. अब टी20 वर्ल्ड कप से उनकी वापसी की खबर आई है, जो मुंबई के साथ-साथ भारतीय टीम के लिए भी अच्छी खबर है क्योंकि आईपीएल के बाद 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है. सूर्या के टखने में चोट लगी थी, जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई थी. हालांकि अभी उनकी वापसी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

अब तक ऐसा रहा आईपीएल करियर 

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव अब तक अपने करियर में 139 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं, जिनकी 124 पारियों में उन्होंने 31.85 की औसत और 143.32 के स्ट्राइक रेट से 3249 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 103 रनों का रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *