सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

नेट रनरेट समीकरण को लेकर अफगान कोच का बड़ा बयान, हमें इस बारे में नहीं थी कोई जानकारी

3 मिनट पढ़ें

अफगान कोच का नेट रनरेट समीकरण को लेकर बड़ा बयान, हमें इस बारे में नहीं थी कोई जानकारी

एशिया कप 2023 में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले का अंत काफी रोमांचक देखने को मिला. अफगान टीम इस मैच में हार के साथ सुपर-4 में पहुंचने के मौके को काफी करीब के गंवा बैठी.

एशिया कप 2023 में ग्रुप स्टेज के आखिरी लीग मुकाबले का अंत काफी नाटकीय अंदाज में देखने को मिला. अफगानिस्तान की टीम को इस मैच में 2 रनों की करीबी हार का सामना श्रीलंका के खिलाफ करना पड़ा और वह सुपर-4 में पहुंचने से चूक गई. अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने मुकाबले में हार के बाद नेट रनरेट की कैलकुलेशन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी.

अफगानिस्तान टीम को सुपर-4 में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ मैच में मिले लक्ष्य को 37.1 ओवरों में हासिल करना था. अफगान टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 37वें ओवर के खत्म होने पर 8 विकेट के नुकसान पर 289 रन था. इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर उन्हें 3 रनों की दरकार थी, 37.1 ओवर की पहली ही गेंद पर मुजीब उर रहमान पवेलियन लौट गए. अफगानिस्तान टीम को लगा कि उनका सुपर-4 में पहुंचने का सपना टूट चुका है.

वहीं नेट रनरेट की कैलकुलेशन के हिसाब यदि अफगानिस्तान की टीम 37.2 ओवर में 293, या 37.3 ओवर में 294 या फिर 37.5 ओवर में 295 रन भी बना देती तब भी वो सुपर-4 में पहुंच सकती थी. हालांकि टीम 289 के स्कोर पर ही सिमट गई और उन्हें 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

हमें क्वालिफाई करने से जुड़े सारे समीकरण नहीं बताए गए

अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने नेट रनरेट के सभी समीकरण को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ 37.1 ओवरों तक के बारे में बताया गया था. इसके बाद की कैलकुलेशन के बारे में हमें ऑफिशियल्स ने सारे समीकरण नहीं बताए थे. हमें सिर्फ यह बताया गया कि 37.1 ओवरों में मैच जीतना है. हमें यह जानकारी नहीं दी गई कि हम 38.1 ओवरों तक 297 रन बनाकर भी सुपर-4 में पहुंच सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *