सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अभिनेता रणवीर शौरी के पिता के.डी. शौरी का हुआ निधन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अभिनेता रणवीर शौरी के पिता कृष्ण देव शौरी का शुक्रवार रात, 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अभिनेता ने शनिवार को ट्विटर पर अपने दिवंगत पिता की एक तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए, रणवीर ने लिखा, “मेरे प्यारे पिता, कृष्ण देव शौरी, कल रात 92 साल की उम्र में चले गए। उस समय उनके साथ उनके बच्चे और पोते-पोतियां सब थे। वह अपने पीछे अद्भुत यादें और कई प्रशंसक छोड़ गए हैं। मैंने अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्रोत खो दिया है।” रणवीर के दोस्तों और इंडस्ट्री के सहयोगियों के साथ-साथ प्रशंसकों ने भी पोस्ट पर अपनी संवेदनाएं भेजीं। टीवी प्रोड्यूसर राज नायक ने लिखा, “हमें खेद है रणवीर। उनकी आत्मा को शांति मिले।” लेखक-निर्देशक मिहिर फडणवीस ने कमेंट किया, “यह सुनकर दुख हुआ।” अभिनेता के एक प्रशंसक ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “सुनकर दुख हुआ..कोई भी पिता और मां के प्यार की जगह नहीं ले सकता..ओम शांति।” कृष्ण देव शौरी, केडी शौरी के नाम से प्रसिद्ध थे। वह एक फिल्म निर्माता भी थे। उन्होंने 1970 और 80 के दशक में जिंदा दिल, बे-रहम, बद और बदनाम जैसी फिल्मों का निर्माण किया था। इसके अलावा, उन्होंने 1988 की फिल्म महा-युद्ध का निर्देशन किया भी था, जिसमें गुलशन ग्रोवर, मुकेश खन्ना, कादर खान और परेश रावल जैसे कलाकार थे। उन्होंने अपनी दो फिल्मों में बतौर जज कैमियो भी किया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *