सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

एक्टर अखिल मिश्रा का निधन, सदमे में है जर्मन पत्नी- बोलीं- मेरा दिल टूट गया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

फिल्म ‘3 इडियट्स’ के एक्टर अखिल मिश्रा का निधन, सदमे में है जर्मन पत्नी- बोलीं- मेरा दिल टूट गया
एक्टर अखिल मिश्रा का एक एक्सीडेंट में निधन हो गया है. वे अपने घर की किचन में काम कर रहे थे इसी दौरान वे स्टूल से गिर गए और उनकी मौत हो गई.

आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे का रोल निभाकर फेमस हुए एक्टर अखिल मिश्रा का निधन हो गया है. खबरों के मुताबिक एक्टर की मौत किचन में काम के दौरान गिरने से हुई है.

अखिल मिश्रा की अचानक निधन की खबर से इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है और फैंस इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं.

स्टूल से गिरकर हुई अखिल मिश्रा की मौत

अभिनेता अखिल मिश्रा की अपने ही घर में किचन में काम करने के दौरान स्टूल से गिरकर मौत हुई है.वे किचन में स्टूल पर चढ़कर कुछ काम करने की कोशिश कर रहे थे तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वे गिर पड़े जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी.खून से लथपथ अखिल मिश्रा को जल्द अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका. 67 साल के अखिल मिश्रा मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में रहते थे और वहीं उनकी मौत हुई.

जब अखिल मिश्रा की मीरा रोड घर पर मौत हुई तो उस वक्त सुजैन बर्नाट हैदराबाद में थीं और हादसे के की खबर सुनने के बाद फौरन मुम्बई के लिए रवाना हो गयीं.एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पत्नी सुजैन तब से सदमे में हैं. वह अखिल के दाह संस्कार के अरेंजमेंट कर रही है. सुजाना ने शेयर किया, ‘मेरा दिल टूट गया, मेरा जीवनसाथी चला गया’

अखिल ने कईं टीवी शो और फिल्में की थी

Advertisement

अखिल ने टीवी पर भी कईं शोज किए. वे उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमती, हातिम और ऐसे ही कई पॉपुलर टेलीविजन शो का हिस्सा रहे.

अखिल कईं फिल्मों में भी दिखाई दिए. उन्होंने ‘डॉन’, ‘गांधी’, ‘माई फादर’, ‘शिखर’, ‘कमला की मौत’,’ वेल डन अब्बा’ जैसी फिल्मों में कईं तरह के रोल निभाए.

अखिल को ‘3 इडियट्स’ में उनके लाइब्रेरियन दुबे के छोटे लेकिन यादगार से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, करीना कपूर खान, आर माधवन, बोमन ईरानी और कई अन्य ने अहम रोल प्ले किये थे.

उन्होंने लोकप्रिय शो ‘उतरन’ में उम्मेद सिंह बुंदेला का किरदार निभाकर भी अपनी छाप छोड़ी.

अखिल ने जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट से की थी शादी

अखिल ने 3 फरवरी, 2009 को जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट से शादी की थी. बाद में उन्होंने 30 सितंबर, 2011 को सुजैन से एक पारंपरिक समारोह में शादी की. 2019 में, इस जोड़ी ने “मजनू की जूलियट” नाम की एक शार्ट फिल्म पर सहयोग किया, जिसमें मिश्रा ने न केवल अभिनय किया बल्कि इसे लिखा और निर्देशित भी किया थी. उनकी पत्नी सुजैन कई टीवी शो जैसे कसौटी जिंदगी की, सावधान इंडिया, एक हजारों में मेरी बहना है, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, ये रिश्ता क्या कहलाता है और पोरस का हिस्सा रही हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *