सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम में कार्रवाई, EOW ने हितेश मेहता को किया गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम में कार्रवाई, EOW ने हितेश मेहता को किया गिरफ्तार

Advertisement

Maharashtra News: न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले की जांच मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने हितेश मेहता नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. हितेश मेहता बैंक के जनरल मैनेजर हैं. हाल ही में आरबीआई ने बैंक में भारी अनियमितता के कारण कई प्रकार का प्रतिबंध लगाया दिया है. इसके बाद से बैंक के ग्राहक बेहद परेशान हैं.

जनरल मैनेजर पर 122 करोड़ रुपये के गबन के आरोप हैं. बैंक के जनरल मैनेजर हितेश मेहता को आर्थिक अपराध शाखा ने समन भेजा था. उनसे  बुक्स ऑफ अकाउंट की डिटेल मांगी गई थी. इसकी फ़रेंसिक ऑडिटिंग की जाएगी. बैंक पर प्रतिबंध लगाने से खाता धारकों को समस्या आ रही है. हालांकि कोशिश की जा रही है कि बैंक को रिवाइव किया जाए ताकि इसके 1.3 लाख खाता धारकों को राहत मिल सके.

5 साल के अंदर निकाल लिए करोड़ों

यह धोखाधड़ी 2020 से 2025 के बीच की गई है. बैंक के एक अधिकारी की तरफ से ही आर्थिक अपराध शाखा को शिकायत मिली थी. उन्होंने नोटिस किया है कि बुक्स ऑफ अकाउंट और कैश टैली नहीं हो रही है. 122 करोड़ की हेराफेरी दिख रही है. उन्होंने पाया कि अवैध निकासी हुई है. हितेश पर निकासी के आरोप लगे हैं.

इन दो इलाके के ब्रांच में हुई थी हेराफेरी

Advertisement

आरोपी हितेश पर पहले दादर और गोरगांव शाखा की जिम्मेदारी थी. जब वह वहां नियुक्त थे तभी पैसों की हेराफेरी हुई थी. दोनों ही खातों से गबन हुआ था. इसलिए पूछताछ के लिए हितेश को बुलाया गया था. उधर, मुख्य अकाउंटेंट की शिकायत पर दादर थाने में एफआईआर दर्ज की गई. बीएनसी की धारा 316 (5) और 61 (2) के तहत एफआईआऱ दर्ज की गई है.

RBI के फैसले से बढ़ी ग्राहकों की मुसीबत

13 फरवरी को आरबीआई ने बैंक के कारोबार पर बैन लगा दिया था. इसके तहत बैंक ग्राहकों को ना तो कोई लोन दे सकता है और ना ही डिपॉजिट ले सकता है. इस फैसले से जमाकर्ताओं की मुसीबत बढ़ गई. क्योंकि वे अपने पैसे नहीं निकाल सकते.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *