सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

द कश्मीर फाइल्स पर बोले अभिषेक बच्चन- फिल्म अच्छी न होती तो कभी नहीं चलती

3 मिनट पढ़ें
द कश्मीर फाइल्स पर बोले अभिषेक बच्चन- फिल्म अच्छी न होती तो कभी नहीं चलती

द कश्मीर फाइल्स पर बोले अभिषेक बच्चन- फिल्म अच्छी न होती तो कभी नहीं चलती

Advertisement

द कश्मीर फाइल्स पर बोले अभिषेक बच्चन- फिल्म अच्छी न होती तो कभी नहीं चलती

फिल्म द कश्मीर फाइल्स की अब अभिषेक बच्चन ने भी तारीफ की है। हालांकि उन्होंने यह मूवी देखी नहीं लेकिन उनका कहना है कि फिल्म अच्छी न होती तो कभी नहीं चलती। अभिषेक ने फिल्म पर जो बोला है, उसके लिए डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने उनका शुक्रिया अदा किया है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि फिल्म के रिलीज के बाद कई लोगों को शिकायत थी कि इस मूवी के लिए बॉलीवुड से कोई नहीं बोल रहा।

अब तक फिल्म के लिए कई सिलेब्स बोल चुके

अब तक फिल्म के लिए कई सिलेब्स बोल चुके हैं इनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जिन्होंने फिल्म देखी तक नहीं। इनमें अक्षय कुमार और आमिर खान भी शामिल हैं। अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है। वह फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच मीडिया से बातचीत में उन्होंने द कश्मीर फाइल्स की तारीफ की। उनसे पूछा गया कि क्या सिनेमा सियासी मसलों का हल हो सकता है? इस पर अभिषेक बोलते हैं, क्यों नहीं। जब पूछा जाता है, किस तरह से? इस पर अभिषेक जवाब देते हैं, निर्भर करता है कि इसे इंटरप्रिट किस तरह से किया गया।

Advertisement

जैसे मैंने पहले भी कहा था कि आपकी मंशा सही होनी चाहिए

जैसे मैंने पहले भी कहा था कि आपकी मंशा सही होनी चाहिए। अभिषेक आगे बोलते हैं, अगर इंटेशन ठीक है तो सब ठीक है। अगर फिल्म अच्छी हो तब भी लोग देखेंगे। आप द कश्मीर फाइल्स के बारे में बात कर रहे थे। हम लोग बीते दो-तीन दिन से यही बात कर रहे हैं कि आप इसका राजनीतिकरण करें, कम्युनलाइज करें यह आपकी राय है लेकिन फिल्म अच्छी नहीं होती तो नहीं चलती।

मैंने किसी के मुंह से यह नहीं सुना कि यह बुरी फिल्म है

कोई और वजह नहीं है इसके चलने की। इससे आप अलग-अलग मतलब निकाल सकते हैं। फिर भी यह मेरे बोलने की जगह नहीं है क्योंकि मैंने फिल्म देखी नहीं है। लेकिन मैंने किसी के मुंह से यह नहीं सुना कि यह बुरी फिल्म है। सिनेमा की बस यह सच्चाई है, अगर कोई फिल्म बिजनस अच्छा रही है तो फिल्म अच्छी होनी चाहिए, वर्ना फिल्म नहीं चलेगी। अभिषेक के वीडियो को शेयर करके विवेक रंजन अग्निहोत्री ने उनका शुक्रिया अदा किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *