Home Breaking News Aashram 3 : बॉबी देओल संग बोल्ड सीन्स पर बोलीं ईशा गुप्ता...

Aashram 3 : बॉबी देओल संग बोल्ड सीन्स पर बोलीं ईशा गुप्ता – असली दिक्कत इंटीमेट होने में नहीं है

0
336
Aashram 3 : बॉबी देओल संग बोल्ड सीन्स पर बोलीं ईशा गुप्ता - असली दिक्कत इंटीमेट होने में नहीं है
Aashram 3 : बॉबी देओल संग बोल्ड सीन्स पर बोलीं ईशा गुप्ता - असली दिक्कत इंटीमेट होने में नहीं है

प्रकाश झा की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ के तीसरे सीजन में ईशा गुप्ता एक्टर बॉबी देओल के साथ काम करती नजर आईं। ऐसा पहली बार हुआ जब बॉबी और ईशा एक साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आए। सीरीज में ईशा गुप्ता ने बॉबी देओल के साथ कई इंटीमेट और इंटेंस सीन दिए हैं जिनके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। ईशा गुप्ता ने बताया कि इंटीमेट होना उनके लिए कोई खास दिक्कत की बात नहीं थी, उन्हें फिक्र इस बात की थी कि वह उन सीन्स को जस्टिफाई कर पाएं।

इंटीमेट होने में कोई दिक्कत नहीं – ईशा गुप्ता

मीडिया के साथ बातचीत में जब ईशा गुप्ता से पूछा गया कि क्या वह उन इंटीमेट सीन्स को लेकर सहज थीं तो उन्होंने बताया, ‘जब आप 10 साल तक इंडस्ट्री में काम कर चुकते हैं तो कंफर्टेबल या अनकंफर्टेबल जैसा कुछ भी नहीं रह जाता। लोगों को लगता है कि दिक्कत इंटीमेट होने में है, लेकिन ऐसा नहीं है। जब तक कि ये आपकी निजी जिंदगी की दिक्कत ना बन जाए, इंटीमेट होने में कोई दिक्कत नहीं है।’ ईशा गुप्ता ने बताया, ‘हम इस बारे में बहुत ओपन हैं। एकमात्र परेशानी ये है कि हर एक सीन बहुत मुश्किल होता है, चाहे आप रो रहे हैं या फिर स्क्रीन पर ड्राइव कर रहे हैं। शायद जब मैंने पहली बार शूट किया था तब मेरे लिए इंटीमेसी एक दिक्कत रही होगी। लेकिन जब आप एक अच्छे और मैच्योर इंसान के साथ शूट कर रहे होते हैं तो आपको कोई दिक्कत नहीं आती है।

Aashram 3 : बॉबी देओल संग बोल्ड सीन्स पर बोलीं ईशा गुप्ता - असली दिक्कत इंटीमेट होने में नहीं है
Aashram 3 : बॉबी देओल संग बोल्ड सीन्स पर बोलीं ईशा गुप्ता – असली दिक्कत इंटीमेट होने में नहीं है

आश्रम’ में बॉबी देओल एक ढोंगी साधु का रोल

अब इंडस्ट्री में रहते रहते जब लोग इतना आगे बढ़कर काम कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि फिल्मों की तुलना में वो ओटीटी पर कुछ भी नहीं दिखा रहे हैं। तो मुझे लगता है कि मामला इंटीमेसी का है ही नहीं। बात बस इतनी सी है कि आप इसमें खुशी महसूस करते हैं या नहीं।’ आपको बता दें कि MX प्लेयर की ब्लॉकबस्टर सीरीज ‘आश्रम’ में बॉबी देओल एक ढोंगी साधु का रोल प्ले करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here