सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

AAP का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को पूरी दिल्ली में निकालेंगे रामलला की शोभायात्रा 

3 मिनट पढ़ें

AAP का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को पूरी दिल्ली में निकालेंगे रामलला की शोभायात्रा

आप नेता के मुताबिक रामलला की शोभायात्रा (Ram Lalla procession) पूरी दिल्ली में निकाली जाएगी.आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली में भंडारे का भी आयोजन करेगी.

सोमवार यानी 22 जनवरी को 2024 को जहां यूपी के अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर का उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) होगा, वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने रामलला की शोभायात्रा निकालने का फैसला लिया है. आप नेता के मुताबिक शोभायात्रा पूरी दिल्ली में निकाली जाएगी. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली (Delhi) में भंडारे का भी आयोजन करेगी. शोभायात्रा और भंडारे में पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे.

एलजी ने छुट्टी के प्रस्ताव को कल दी थी मंजूरी

दिल्ली की अरंविद केजरीवाल सरकार ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए 22 जनवरी को सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी की पहले ही घोषणा कर चुकी है. इस बाबत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना को एक प्रस्ताव भेजा था. रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आधे दिन की छुट्टी के प्रस्ताव को एलजी ने शनिवार को अपनी मंजूरी दी थी. एलजी से छुट्टी की मंजूरी के बाद दिल्ली सेवा विभाग के विशेष सचिव ने इसको लेकर जरूरी आदेश जारी किया था.

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अहमियत को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार 20 जनवरी से तीन दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन भी शनिवारी से जारी है. आज रामलीला देखने खुद दिल्ली के सीएम पहुंचेंगे. दिल्ली सरकार की ओर से रामलीला का आयोजन आईटीओ के पास स्थित प्यारेलाल ऑडिटोरियम में 22 जनवरी तक होगा. विशेष रामलीला सभी के लिए निःशुल्क है. श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा शाम 4 से 7 बजे तक तीन घंटे तक रामलीला का लाइव मंचन किया जाएगा.

कल हिमाचल में पूरे दिन की छुट्टी 

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पहले असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्य सरकारों ने भी 22 जनवरी को सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है. अब हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने भी 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन का अवकाश का एलान किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *