सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली को बदहाल बना दिया है 11 साल में आप पार्टी नें : विनोद जायस

4 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

दिल्ली को बदहाल बना दिया है 11 साल में आप पार्टी नें : विनोद जायस

Advertisement

दिल्ली को बदहाल बना दिया है 11 साल में आप पार्टी नें : विनोद जायस

* भ्रष्टाचार में ही डूबी रही पार्टी

– हर्ष भारद्वाज

नई दिल्ली ,अपने 11 साल के शासन में आम आदमी पार्टी नें राजधानी दिल्ली को बदहाल अवस्था में पहुंचा दिया है | जिस दिल्ली को अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता वर्ल्ड लेवल की राजधानी बताते नहीं थकते आज तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं अरविन्द केजरीवाल जिन सुविधाओं को रेवड़ी कहते हैं वे सरकार के फंड से दी जा रही है ना कि उनके निजी फंड से | और जहां तक सुविधायों का सवाल है मुफ्त पानी के नाम पर दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है जिसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं ,लोग पानी की भारी कमी झेल रहे हैं | हाफ बिजली के नाम पर लोगो के साथ धोखा किया जा रहा है बिजली के दाम दोगुने से भी ज्यादा चोर दरवाजे से बढ़ा दिए गए हैं |

Advertisement

सडको की हालत खस्ता है ,सरकार की तरफ से सडकों के निरिक्षण की नोटंकी की गई और कहा गया था दिवाली तक सभी सडकों की मरम्मत करा दी जायेगी लेकिन आज भी अनेक सडके बदहाल हालत में है | सरकारी अस्पतालों तथा मौहल्ला क्लीनिकों में दवाओं की भारी कमी है और जो दवा मिलती भी है वे घटिया किस्म की है जिनसे बीमारियाँ ठीक नहीं होती | प्रदूष्ण की हालत सबके सामने हैं ,दिल्ली जहरीली बन चुकी है | यमुना की सफाई की हालत सबने देखी ,छठ पर्व पर यमुना में डुबकी लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को मना करना पड़ा | अब आप ही बताईये वर्ल्ड लेवल की राजधानी किस आधार पर कहते हैं आप पार्टी नेता |

विनोद जायस कहते हैं केजरीवाल के 11 साल से अधिक के कुशासन के बाद दिल्ली की यह हालत बदहाल हो गई है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को पेरिस, लंदन जैसा बनाने का वादा किया था और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले कहा था कि जैसे ही आम आदमी पार्टी निगम की सत्ता में आएगी, वह राजधानी में कूड़े के तीन पहाड़ों को साफ कर देगी। लेकिन दुख की बात है कि हर गंदगी और कूड़े ढेरों ने लोगों का जीवन दयनीय बना दिया है,
जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे मंडरा रहे हैं।

विनोद जायस कहते हैं कि राशन, पेंशन और अन्य कल्याणकारी लाभों के बिना,गरीब लोग अपनी दिनचर्या के लिए संघर्ष कर रहे है। केजरीवाल ने बड़ी-बड़ी बातें कीं और बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन 11 साल तक सत्ता के नशे में डूबे रहकर उन्होंने सिर्फ अपना विकास सुनिश्चित किया और भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली के विकास की तरफ ध्यान ही नही दिया। विनोद जायस कहते हैं कि 2014 में आम आदमी पार्टी नें दिल्ली विधानसभा जीत के बाद, केजरीवाल ने मुद्रास्फीति की दर के अनुसार साल-दर-साल आधार पर ऑटो किराया बढ़ाने, ऑटो चालकों के पुलिस उत्पीड़न को रोकने, ऑटो परमिट चालकों की संख्या बढ़ाने जैसी रियायतों की घोषणा की थी। एक लाख रुपये और राष्ट्रीय राजधानी भर में कम से कम 300 ऑटो स्टैंड का निर्माण करना था लेकिन केजरीवाल ने ऑटोरिक्शा चालकों को धोखा दिया और ऑटो वालों से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *