Home दिल्ली-एनसीआर AAP BJP joining: केजरीवाल के भ्रष्टाचार से परेशान हो छोड़ने लगे,उनके सहयोगी...

AAP BJP joining: केजरीवाल के भ्रष्टाचार से परेशान हो छोड़ने लगे,उनके सहयोगी उनका साथ : मुकेश बंसल

0
23

AAP BJP joining: केजरीवाल के भ्रष्टाचार से परेशान हो छोड़ने लगे,उनके सहयोगी उनका साथ : मुकेश बंसल
– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए है। राघव चड्ढा ने कहा कि राज्य सभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य संविधान के प्रावधानों के अनुसार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। राघव चड्ढा समेत संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी आम आदमी पार्टी से अलग हो गए है और उनका दावा है कि हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी विषय पर बात करते हुए शाहदरा उत्तरी जोन वार्ड समिति के उपाध्यक्ष कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल ने कहा कि एक झूठी, बेईमान पार्टी से बाहर निकलकर एक सच्ची और देशहित में काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी में आम आदमी पार्टी के सभी सात सांसदों का बहुत बहुत स्वागत है। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि ऐसा तो होना ही था क्योंकि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जिस झूठ के आधार पर आम आदमी पार्टी बनाई थी आज उसका सच पूरे देश के सामने आ गया है।
मुकेश बंसल ने कहा कि आज पूरे देश की जनता के सामने यह सच्चाई आ गई है कि किस तरह झूठ बोल बोल कर, घोटाले करते करते अपने आप को आम आदमी बताने वाले अरविंद केजरीवाल कितने खास हो गए। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के झूठे, खोखले वादों और भ्रष्टाचार से परेशान हो कर अब उनकी पार्टी के नेता भी आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर देश के लिए विकास कार्य करने वाली भाजपा में शामिल हो रहे है और हम उनका दिल खोलकर स्वागत करते है। मुकेश बंसल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश हित योजनाओं से आज सभी लोग उनसे प्रेरित हो रहे है और कल तक भाजपा के खिलाफ बोलने वाले भी आज भाजपा के शानदार कार्यों को देखते हुए भाजपा के साथ जुड़ रहे है जो कि एक सराहनीय बात है। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि भाजपा धीरे-धीरे अधिक मजबूत हो रही है और जितनी मजबूत भारतीय जनता पार्टी होगी उतना ही तेज इस देश का विकास होगा और जनता की तरक्की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here