सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

आमिर खान की मां को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुईं भर्ती

2 मिनट पढ़ें

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मां जीनत को हार्ट अटैक आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंचगनी वाले घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बताया जा रहा है कि जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी वहां आमिर खान मौजूद थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिवाली के त्योहार पर आमिर अपनी मां से मिलने गए थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा।आमिर ने उन्हें तुरंत ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया और वह तभी से अपनी मां के साथ लगातार अस्पताल में ही मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी मां का अस्पताल में उनका इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान की मां को दिल का दौरा पड़ा है। इस दौरान उनके बेटे आमिर खान घर पर ही उनके साथ मौजूद थे। एक्टर दिवाली के मौके पर मां के साथ पंचगनी वाले घर आए हुए थे। सूत्रों ने इस बारे में बताया कि फिलहाल जीनत  का इलाज जारी है और हालत स्थिर भी है। फिलहाल सभी परिवारवाले चिंता में हैं और ज्यादा जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं।

मां के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं आमिर

बता दें कि आमिर अपनी मां के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हाल में ही करण जौहर के चैट शो में आमिर खान ने परिवार को लेकर भी बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा यही पछतावा है कि वह अपने परिवार के साथ उचित समय नहीं बिता पाते हैं। इसलिए अब वह सबसे ज्यादा परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। वह बच्चों और मां के साथ समय बिताने के लिए खूब मेहनत भी करते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *