सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आमिर खान की लाला सिंह चड्ढा ने एडवांस बुकिंग में अक्षय को पछाड़ा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर काफी समय से चर्चाएं बनी हुई है। इस फिल्म का सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा बॉयकॉट भी हुआ है। कल रिलीज होने वाली आमिर खान की लाला सिंह चड्ढा ने एडवांस बुकिंग के मामले में ‘रक्षा बंधन’ को भी पछाड़ दिया है। आपको बता दे की लंबे समय से बैक टू बैक फ्लॉप मूवीज का दंश झेल रहे बॉलीवुड को भी एक हिट की आस है। फ़िलहाल ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि कौन सी फिल्म कितनी सफल है। मिली जानकारी के अनुसार एडवांस बुकिंग में, ‘लाल सिंह चड्ढा’ के आज शाम तक तीन बड़े थिएटर्स, पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 30,000 से ज्यादा टिकट बिके हैं। वहीं पैन इंडिया टिकट बिक्री की बात करें तो फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक लगभग 57,000 टिकट बिके हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ की बुकिंग पूरे देश में लगभग 1.10 लाख तक पहुंच सकती है। ऐसे में कयास लगाया जा रहे है की आमिर की फिल्म को पहले दिन बंपर ओपनिंग मिल सकती है। आमिर की फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये के आसपास है। ये फिल्म देशभर में करीब 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन ये फिल्म 15 से 17 करोड़ रुपये की कमाई सकती है। अगर ऐसा होता है तभी ये फिल्म अक्षय कुमार की रक्षा बंधन से आगे निकल सकती है, नहीं तो आमिर खान के लिए बड़ी मुश्किल होने वाली है। बॉक्स ऑफिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक लाल सिंह चड्ढा के लिए 10 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है। कह सकते हैं कि फिल्म के बारे में बनी सुर्खियों ने फिल्म को काफी फायदा पहुंचाया है। फिल्म की रिलीज में काफी वक्त बाकी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग 12 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

 

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *