सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आमिर खान-किरण राव ने सुनाई ‘लापता लेडीज’ की कहानी, सिनेमाघरों पर जल्द ही रिलीज होगी फिल्म

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आमिर खान-किरण राव ने सुनाई ‘लापता लेडीज’ की कहानी, सिनेमाघरों पर जल्द ही रिलीज होगी फिल्म

किरण राव के डायरेक्शन में बनीं फिल्म लापता लेडीज सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. आमिर और किरण ने इस फिल्म के बारे में बात की.

आमिर खान हर बार एक ऐसी फिल्म लेकर आते हैं जो ना सिर्फ लोगों के पसंद आती है बल्कि लोगों के दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ जाती है. ऐसी ही एक फिल्म लेकर आ रहे हैं किरण राव और आमिर खान. इस फिल्म का नाम है लापता लेडीज. इस फिल्म के बारे में बात करने के लिए आमिर खान और किरण राव ने एबीपी नेटवर्क के वार्षिक शिखर सम्मेलन ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ शिरकत की. आमिर ने बताया कि कैसे किरण ने इस फिल्म को बनाया.

आमिर खान ने बताया कि ‘ये स्क्रिप्ट पहले मेरे पास आई थी. ये स्क्रिप्ट मेरे पास एक कॉम्प्टिशन में आई थी. उस कंप्टीशन का मैं ज्यूरी था. मुझे पता था किरण बहुत समय से कोई स्क्रिप्ट ढूंढ रही थीं. वो एक अच्छी राइटर हैं उन्होंने कई कहानियां लिख ली थी और हर दूसरे-तीसरे महीने वो मुझे कहानी सुनाती थी तो फिर मैंने उन्हें ये स्क्रिप्ट दी. हम दोनों को ही ये बहुत पसंद आई.’

आमिर खान ने दिया था स्क्रीन टेस्ट

Advertisement

आमिर खान ने कहा- किरण ने कहा- अच्छा आप बहुत बड़े स्टार हैं. मेरी फिल्म छोटी सी है आप उसे डिसबैलेंस कर देंगे. मैंने कहा आप स्क्रीन टेस्ट ले लीजिए कि क्या मैं कर पाता हूं या नहीं. स्क्रीन टेस्ट देखने के बाद हम दोनों ने डिसकस किया कि जब मैं बतौर स्टार आऊंगा तो मुझसे उम्मीदें की जाती हैं. किरण ने आगे कहा- आमिर ने कहा मैं पूरा हुलिया बदल दूंगा अपना फिर मैंने कहा तुम्हारा फायदा क्या हुआ फिल्म में होने का फिर.

आपस में भिड़े आमिर-किरण

किरण आगे कहती हैं कि रवि किशन फिल्म में रॉनेस लाते हैं. जिसके बाद आमिर कहते हैं कि वैसे भी रवि मेरा आइडिया था. किरण कहती हैं- नहीं मेरा आइडिया था. जिसके बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हो जाती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *