सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अगले प्रोजेक्ट को लेकर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं फिल्में प्रोड्यूसर कर रहा हूं…

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Aamir Khan ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं फिल्में प्रोड्यूसर कर रहा हूं…

आमिर खान के नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आमिर ने इस पर अब चुप्पी तोड़ी है.

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा )(Laal Singh Chadha) में नजर आए थे. इस फिल्म के बाद आमिर ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला लिया था. एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद आमिर अपनी फैमिली और बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं. हालांकि वह कई पब्लिक इवेंट में नजर आ जाते हैं. जहां फैंस उन्हें देखकर बेहद खुश हो जाते हैं. लेकिन फैंस को अब आमिर के अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट का इंतजार है. इस पर अब आमिर ने एक इवेंट में चुप्पी तोड़ दी है.

आमिर खान सोमवार को एक बुक इवेंट में अपनी फैमिली के साथ पहुंचे थे. जहां उनकी दोनों एक्स पत्नियां किरण राव और रीना पहुंची थीं. दोनों ने साथ में पोज भी दिया था. इस दौरान आमिर ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात की.

फिल्में प्रोड्यूस करने की सोच रहा हूं

Advertisement

आमिर खान ने इवेंट में कहा- इस वक्त मैं अपनी लाइफ बहुत एंजॉय कर रहा हूं.बच्चों के साथ मैं वक्त बिता रहा हूं, मम्मी के साथ घर पर हूं और प्रोडक्शन हाउस पर भी ध्यान दे रहा हूं. फिल्में प्रोड्यूस कर रहा हूं. मैं पहले बहुत कम फिल्में प्रोड्यूस करता था लेकिन अभी हम लोग काफी फिल्में प्रोड्यूस करने की सोच रहे हैं.

प्लानिंग कर रहा हूं

आमिर खान ने आगे कहा- बतौर प्रोडक्शन हाउस एक प्लेटफॉर्म बन सकूं यंग लोगों के लिए, उनका काम सामने रखने के लिए एक जरिया बन सकूं. तो उस सोच से मैंने थोड़ा वक्त दिया है. मैं अपने प्रोडक्शन हाउस को ताकि सिस्टम में क्रिएट करुं. प्रोडक्शन हाउस में ताकि फिर से जो सब्जेक्ट मुझे अच्छा लगे जल्दी से जल्दी बन सके और हम एक साथ दो-तीन फिल्में बना सकें. उस सबका मैं प्लानिंग कर रहा हूं ताकि प्लेटफॉर्म मिले लोगों को, यंगस्टर को.

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो ये हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक है. इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर और मोना सिंह अहम किरदार निभाती नजर आईं थीं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लोगों को इंप्रेस नहीं कर पाई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *