बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बहिष्कार करने का ट्विटर पर अभियान चलाए जाने के बीच दर्शकों से इस फिल्म को देखने और इसका बहिष्कार नहीं करने का अनुरोध किया है। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म के बायकॉट किए जाने का अभियान शुरू हो गया है। ट्विटर पर #boycottlaalsinghchaddha ट्रेंड हुआ, जिसने आमिर की नींद उड़ा दी है। जब एक इंटरव्यू में आमिर से पूछा गया कि क्या इस तरह के कैंपेन उन्हें निराश करते हैं तो उन्होंने कहा, “हां।” इसके साथ उन्होंने लोगों से गुहार लगाई है कि वे उनकी फिल्म का बहिष्कार ना करें। आमिर ने कहा, “जी हां, इस तरह के कैंपेन देखकर मुझे दुख होता है। साथ मुझे इस बात का भी दुख होता है कि जो लोग इस तरह की मांग कर रहे हैं, उन्हें लगता है कि मैं भारत से प्यार नहीं करता। वे अपने दिल में यह मानकर बैठे हैं। लेकिन यह सही नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग ऐसा महसूस करते हैं। ऐसी बात नहीं है। प्लीज मेरी फिल्म का बहिष्कार ना करें। प्लीज मेरी फिल्म देखिए।” सोशल मीडिया पर आमिर खान के 7 साल पुराने बयान को लेकर उनकी फिल्म को निशाने पर लिया जा रहा है। इसके साथ ही करीना कपूर का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में भाई-भातिजाबाद पर बयान दिया था। करीना ने कहा था, “दर्शकों ने हमें बनाया। किसी और ने नहीं बनाया। वही लोग उंगली उठा रहे हैं। वही लोग नेपोस्टिक कॉज क्रिएट कर रहे हैं। आप जा रहे हो ना फिल्म देखने, तो मत जाओ। किसी ने आप पर दबाव नहीं बनाया।”
आमिर खान ने दर्शको से की अपील- प्लीज मेरी फिल्म का बहिष्कार मत करो
लेखक: CPN News • अपडेट: 2 अगस्त 2022, 7:11 PM
2 मिनट पढ़ें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?
Aamir khan Bollywood News kareena kapoor Laal Singh Chaddha Laal Singh Chaddha boycott Laal Singh Chaddha Twitter




आपकी राय