सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी नें दस साल के शासन में पहुंचा दिया है दिल्ली को तीस साल पीछे : वेद प्रकाश बेदी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

आम आदमी पार्टी नें दस साल के शासन में पहुंचा दिया है दिल्ली को तीस साल पीछे : वेद प्रकाश बेदी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : आम आदमी पार्टी की सरकार नें अपने दस साल के शासन में दिल्ली को तीस साल पीछे पहुंचा दिया है | यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट वेद प्रकाश बेदी का | वेद प्रकाश बेदी कहते हैं सड़कों से ले गलियों की हालत खस्ता है | पानी की बुरी हालत है | बदबूदार पानी लोगो के स्वास्थ्य सिस्टम पर भारी पड़ रहा है | अस्पतालों की हालत खस्ता है,डाक्टरों क बेहद कमी है, दवाओं की कमी है | स्कूलों में अध्यापकों की कमी है | बसों की हालत खस्ता   है  ,परिवहन सिस्टम लड़खड़ाया हुआ है |ड्रेनेज सिस्टम की पूरी  दुनिया में थू-थू हो रही है | फिर भी वर्ल्ड लेवल की दिल्ली के दावे यह सरकार करती है |

Advertisement

वेद प्रकाश बेदी कहते हैं पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार, विकासहीन दौर में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यावरण, मौलिक सुविधाऐं, इन्फ्रास्ट्रक्चर का ढ़ांचा सभी धवस्त हो गया है और नालों की गाद नही नही निकालने के कारण पिछले एक महीने में मानसून की बारिश से दिल्ली में हो रही मौतों का हाहाकार मचा हुआ है। मासूमों की करंट लगने तथा डूबने से मौतें होने के रोजाना समाचार आ रहे हैं | जलभराव, नालों, बेसमेंट में डूबकर, करंट से, इमारते ढ़हने के बाद दबने से और आशा किरण होम में हुई रही मौतों की केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी जिम्मेदारी लेने की बजाय आरोप प्रत्यारोप लगा रही है।

श्री बेदी  ने कहा कि केजरीवाल सरकार की अनुभवहीनता के कारण राजधानी का इन्फ्रास्ट्रक्चर लगातार ढ़ह रहा है। सरकारें दिल्ली का ढ़ांचागत विकास करने की जगह बहानेबाजी, असमर्थता, आरोप प्रत्यारोप करके अपने को असहाय घोषित कर रही है, जबकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी होती है कि वह हर संकट की घड़ी में चाहे प्राकृतिक त्रासदी हो या प्रशासनिक कमियों के कारण हुई घटना हर परिस्थिति में जनता की परेशानियों का निवारण करके उनकी मदद करें।

श्री बेदी नें कहा  कि कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार, पीडब्लूडी, डीडीए, दिल्ली नगर निगम, बाढ़ सिंचाई विभाग, दिल्ली जल बोर्ड नालों की सफाई पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल भराव से नालों में डूब कर लोग करने के बावजूद सरकार खुले नालों और मैनहोल के ढक्कन लगाने का काम नही कर रही है अभी पानी कम होने पर खुल नाले और मैनहोल फिर किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते है। जबकि भाजपा और आम आदमी पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाने की जगह आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर दोनों पार्टी दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *