सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अपनी गलतियों से भी सबक नहीं लेती आम आदमी पार्टी की सरकार : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
अपनी गलतियों से भी सबक नहीं लेती आम आदमी पार्टी की सरकार : मुकेश बंसल

अपनी गलतियों से भी सबक नहीं लेती आम आदमी पार्टी की सरकार : मुकेश बंसल

Advertisement

अपनी गलतियों से भी सबक नहीं लेती आम आदमी पार्टी की सरकार : मुकेश बंसल

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,अपनी गलती से, अपनी नाकामी से सीख भी लेने को तैयार नहीं है आम आदमी पार्टी, जी हां ऐसा कहना है कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल का। राजधानी दिल्ली में पहली ही बारिश में सामने आई जलभराव की समस्या और आने वाले बारिश के मौसम को लेकर आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम तथा दिल्ली सरकार की तैयारियों पर बात करते हुए मुकेश बंसल ने कहा कि अब तो सभी के सामने यह बात साबित हो गई है कि आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम तथा दिल्ली सरकार बारिश के मौसम में दिल्ली में होने वाली जलभराव की समस्या को लेकर कोई भी तैयारी नहीं है, दिल्ली में हुई पहली ही बारिश ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार की सारी पोल खोल कर रख दी है लेकिन मैं इस बात से ताज्जुब हूं कि दिल्ली में सामने आई जलभराव की समस्या और उस समस्या से दिल्लीवासियों को हुई परेशानी के बावजूद आम आदमी पार्टी दिल्ली में आने वाले बारिश के मौसम को लेकर कोई तैयारी नहीं कर रही है।

Advertisement

मुकेश बंसल ने आगे कहा कि यह बात तो आम आदमी पार्टी को भी पता है कि अपनी पहली ही बारिश में दिल्ली की सड़कें तालाब में बदल गई जिस वजह से न सिर्फ यातायात प्रभावित हुआ बल्कि कुछ लोगों की जान तक चली गई लेकिन आम आदमी पार्टी इतनी धूर्त है कि जलभराव की वजह से इतना नुकसान होने के बावजूद जलभराव की इस समस्या का हल निकालने के बजाए इस समस्या पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है लेकिन आम आदमी पार्टी शायद यह नहीं जानती कि जब बारिश आती है तो झूठ का कोई पर्दा दिल्ली में जलभराव की समस्या को नहीं रोक पाता।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *