विकास के नाम पर कुछ नहीं किया आम आदमी पार्टी सरकार नें : अजय महावर
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अपने दस साल के शासन में आम आदमी पार्टी की सरकार नें भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया | इस सरकार के मुख्यमंत्री ,उप मुख्यमंत्री सांसद व मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल तक में बंद रहे | लेकिन इस सरकार नें विकास के नाम पर कुछ नहीं किया | यह कहना था भारतीय जनता पार्टी के घोंडा विधानसभा से प्रत्याशी अजय महावर का | अजय महावर नें उक्त विचार अपने प्रचार अभियान के दौरान करतार नगर तथा गढ़ी मेंडू क्षेत्र में व्यक्त किये | अजय महावर नें कहा भ्रष्टाचार को साफ करने के लिए झाड़ू, निशान ले दिल्ली में आने वाले केजरीवाल ने दिल्ली की चमक तो छीन ही ली और जनता की खुशहाली की कीमत पर खुद को चमकाया और अब तक करोड़ों के ’शीश महल’ में रह रहे थे।
शराब घोटाले के भ्रष्टाचार की उनकी उपलब्धि रही है जिससे कारण उन्हें जेल जाना पड़ा, अब बेल पर जेल से बाहर आने के बाद अदालत में आरोपी रहे जनता से ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेने की गुहार लगा रहे है, लेकिन जनता इनकी असलियत को जान चुकी है। अजय महावर नें कहा कि पिछले 10 वर्षों में बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के कारण युवा वर्ग की आत्महत्या के आंकडे बढ़े है। क्योंकि आम आदमी पार्टी और ने दिल्ली के युवाओं को कई सपने दिखाए, लेकिन आज 10 साल बाद सारे वादे जुमले और धोखे साबित हुए हैं।