सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

आम आदमी और भाजपा नें एक दशक में दिल्ली को बहुत पीछे धकेल दिया : सुमित शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

चमकती दिल्ली छोड़ी थी कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार नें
– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी नें पिछले एक दशक में राजधानी दिल्ली को पचास साल पीछे धकेल दिया | यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट लक्ष्मी नगर विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमित शर्मा का | सुमित शर्मा कहते हैं एक दशक पहले शीला दीक्षित की सरकार नें जिस चमकती हरी-भरी दिल्ली को छोड़ा था, इन दोनों पार्टियों की सरकारों नें उस दिल्ली को बदहाल दिल्ली बना डाला | सुमित शर्मा कहते हैं दिल्ली की जनता दिल्ली को शीला दीक्षित और कांग्रेस सरकार वाली दिल्ली के रूप में देखना चाहती है |

सुमित शर्मा कहते हैं मुफ्त रेवड़ी की बात करने वाले अरविन्द केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए, मुफ्त रेवड़ी के नाम पर दिल्ली के लोगो को जहरीला तथा दूषित पानी परोसा जा रहा है | शीला सरकार के समय दिल्ली को साफ़ और पवित्र गंगा जल मिला करता, लोग घर बैठे ही माँ गंगा के जल का सेवन करते थे, और इन्होने गंदा, बदबूदार पानी पिला-पिला कर लोगो को बीमार कर डाला | आलम यह है कि आज दिल्ली की आधी से ज्यादा आबादी केवल दूषित जल की वजह से गंभीर बीमारियों से पीड़ित है | सुमित शर्मा कहते हैं दस साल में एक भी बुजुर्ग की नई पेंशन नहीं लगी | मोहल्ला क्लीनिकों की जो ये बात करते हैं, उनमें घटिया दवाओं की सप्लाई की जा रही है जिनसे बीमारियाँ ठीक ही नहीं होती |

जहां तक भाजपा का सवाल है, भाजपा भी इस पार्टी का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करती है, ताजा मिसाल हरियाणा है, जहां कांग्रेस को हराने के लिए दोनों पार्टियों के बीच हुई नूराकुश्ती सबने देखी | लेकिन दिल्ली की जनता अब इनकी असलियत पहचान चुकी है और इन दोनों पार्टियों को सबक सिखाने का मन बना चुकी है |

Advertisement

सुमित शर्मा कहते हैं आम आदमी पार्टी और भाजपा पिछले 11 वर्षों से लगातार दिल्ली की जनता झूठे वादे करके दोहरी नीति पर काम कर रही है, जनता चौतरफा परेशान है | उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा बनाई गई विकसित दिल्ली को विकास के मामले में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 50 वर्ष पीछे धकेल दिया है |

सुमित शर्मा ने कहा कि 11 वर्षों में जहां भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी को खत्म करने में निष्क्रियता दिखाकर पिछले 75 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है, और लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए बनाए गए लोकतंत्र को कमजोर बनाने का काम किया है | वहीं आम आदमी पार्टी झूठे वादों करके सिर्फ दिल्ली की जनता को ठगने का काम किया है | उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों संविधान विरोधी हैं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *