सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिल्ली से भेजा गया राहत सामग्री से भरा ट्रक : गुरचरन सिंह राजू

2 मिनट पढ़ें
गुरचरन सिंह राजू

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिल्ली से भेजा गया राहत सामग्री से भरा ट्रक : गुरचरन सिंह राजू

Advertisement

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिल्ली से भेजा गया राहत सामग्री से भरा ट्रक : गुरचरन सिंह राजू

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तरी भारत के कई राज्यों, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ ज़िलों में आई भीषण बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है। घरों से लेकर खेतों तक जलमग्न हो गए हैं और लाखों लोग संकट से जूझ रहे हैं। इस आपदा की घड़ी में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार संगठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह बब्बर के नेतृत्व में राहत सामग्री से भरा एक ट्रक गीता कॉलोनी स्थित सात ब्लॉक गुरुद्वारे से पंजाब के गुरदासपुर के लिए रवाना किया गया।

Advertisement

रवाना होने से पहले गुरुद्वारे की संगत ने सामूहिक अरदास कर बाढ़ प्रभावितों की सलामती और सुरक्षित वापसी की दुआ की। इस अवसर पर गुरचरन सिंह राजू ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हर किसी को आगे आकर सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, हम क्या किसी की बड़ी मदद कर सकते हैं, लेकिन सेवा की यह छोटी-सी कोशिश हमने की है। जब पूरा देश बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा है, तो हमने भी अपने साथियों के साथ मिलकर राशन, दवाइयाँ और मवेशियों के लिए चारा जैसी ज़रूरी सामग्री भेजी है।

वहीं, सुखविंदर सिंह बब्बर ने कहा कि बाढ़ से सबसे ज़्यादा नुकसान पंजाब को झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य की बात यह है कि पंजाब सरकार इस आपदा से निपटने में नाकाम साबित हुई है। लेकिन राहत की बात यह है कि इस कठिन समय में सिख, मुस्लिम और हिंदू सभी समुदायों के लोग मिलकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। यही हमारी असली ताक़त है। राहत सामग्री लेकर गया यह काफिला आने वाले दिनों में प्रभावित ज़िलों में बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुँचाया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और ज़रूरत पड़ने पर और सामग्री भेजी जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *