जी.एस.टी.छूट के लिए आभार यात्रा निकाली गई भजनपुरा मार्किट में : अजय महावर
* छूट नरेंद्र मोदी की व्यापारी हितैषी सोच का परिणाम है
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है आम लोगों के चेहरे केंद्र सरकार के जीएसटी संशोधन से चमक इस बार देखने लायक बन रही है। जीएसटी छूट हेतु आभार प्रकट करते हुए भजनपुरा मार्किट में धन्यवाद यात्रा का आयोजन घोंडा विधानसभा विधायक अजय महावर द्वारा किया गया।
पदयात्रा में मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में घोषित जीएसटी सुधारों के लिए सार्वजनिक आभार व्यक्त करना और व्यापारियों तथा नागरिकों को ‘स्वदेशी अपनाने’ व ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ना रहा। यात्रा में जिला अध्यक्ष डॉ. यू. के. चौधरी,चेयरपर्सन तथा पार्षद रेखा रानी, प्रमोद गुप्ता, मास्टर सतपाल, ब्रजेश ठाकुर, नीता बिष्ट, सोनी पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्षा पूनम चौहान, विपिन कुमार, राजेश पाल, तरुण बंसल, मुकेश गोयल, हरीश शर्मा, दिनेश धामा, मनोज परिहार, चौधरी बिजेंद्र, जितेंद्र भदौरिया, विनोद शर्मा, मुकेश जैन, अनिल झा, अनुपम पांडेय, विपिन शर्मा, विजय चौधरी, आनंद त्रिवेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कपिल मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में जो सुधार किए हैं, वे केवल आर्थिक नीति का बदलाव नहीं बल्कि छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग के जीवन में राहत पहुँचाने वाला कदम है। आज बाजारों में जोश और उत्साह है, क्योंकि उपभोक्ताओं को सस्ते दाम मिल रहे हैं और व्यापारी वर्ग को कारोबार में सरलता। यह वही विजन है जो आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगा। मैं इस ऐतिहासिक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूँ और भजनपुरा के व्यापारियों को बधाई देता हूँ कि उन्होंने इसे खुले दिल से स्वीकार किया है। यात्रा संयोजक एवं घोंडा विधायक अजय महावर ने पदयात्रा के दौरान व्यापारियों और दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा की जीएसटी में दी गई यह ऐतिहासिक छूट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यापारी हितैषी सोच का परिणाम है।

इससे छोटे-बड़े सभी दुकानदारों को राहत मिलेगी और उपभोक्ताओं को भी सस्ती दरों पर सामान उपलब्ध होगा। मैं भजनपुरा मार्केट के सभी व्यापारियों और नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूँ कि वे इस परिवर्तन का स्वागत कर रहे हैं। हम सबको मिलकर स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ाना है और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना है। इस धन्यवाद यात्रा के माध्यम से यही संदेश हम हर गली और हर दुकान तक पहुँचा रहे हैं।” गौरतलब है कि जीएसटी परिषद की सिफारिशों के आधार पर लागू हुए नए प्रावधानों में उपभोक्ता वस्तुओं पर कर दरों में भारी कमी की गई है। कई आवश्यक वस्तुएँ अब 5 फीसदी दर पर आ गई हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों पर कर-स्लैब 18% तक सीमित किया गया है। इससे बाजार में मांग बढ़ने और कारोबार को गति मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि कर-दरों में कमी से कारोबार करना आसान होगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।


