सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राहुल गांधी की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की प्रतीकात्मक यात्रा निकाली गई : देवेन्द्र यादव

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

राहुल गांधी की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की प्रतीकात्मक यात्रा निकाली गई : देवेन्द्र यादव
आदेश भारद्वाज नें किया था यात्रा का आयोजन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत से की जा रही कथित वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा एक व्यक्ति एक वोट के उदेश्य से बिहार में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा की तर्ज पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी जिला कार्यालय दयावेद भवन, बुराड़ी से वोटर अधिकार यात्रा की प्रतीकात्मक यात्रा निकाली गई। वोटर अधिकार यात्रा की प्रतीकात्मक यात्रा का आयोजन जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने किया। यात्रा में देवेंद्र यादव के साथ पूर्व विधायक हसन अहमद, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज आर्ब्जवर रमेश सब्बरवाल, डा0 पी.के. मिश्रा, मनोज यादव, लक्ष्मण रावत,सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा करावल नगर जिला के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं के सभी पूर्व विधायक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पार्षदों, ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस के कार्यकारिणी के सदस्यगण, मंडल और सेक्टर अध्यक्ष, अग्रिम संगठन, सेल एवं विभागों के पदाधिकारी ने भाजपा की गूंगी बहरी, तानाशाह सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की। वोटर अधिकार यात्रा में संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं में कर्तव्य निष्ठा और मजबूती साफ झलक रही थी। देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज से राहुल गांधी बिहार में 1300 किलोमीटर लम्बी वोटर अधिकार यात्रा शुरु कर रहे है, जो 16 दिनों में 20 जिलों का रास्ता तय करके बिहार को अनैतिक तंत्र के खिलाफ एकमत करेगी।

Advertisement

राहुल गांधी ने भारत के लोकतंत्र और देश के नागरिक के पहले संवैधानिक हक को बचाने की जो लड़ाई शुरु की है, उसमें हमारा परम कर्तव्य बनता है कि हम अपने प्रदेश में उस लड़ाई को जारी रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के षडयंत्र के कारण साबित हो चुका है कि ऐसा कोई ग़ैर बीजेपी शासित राज्य नही है जहां भाजपा का वोट चोरी का दुष्चक्र न चल रहा हो। देवेन्द्र यादव ने कहा कि आश्चर्यजनक चिंता का विषय है कि चुनाव के दौरान जनता का भाजपा के खिलाफ स्पष्ट रुझान होने के बावजूद भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूॅ कि अपने वोट की चोरी को बचाने के लिए कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा को अपना समर्थन दें, क्योंकि यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार एक व्यक्ति एक वोट की रक्षा की लड़ाई है। वोट चोरी देश के नागरिक के सबसे मूल अधिकार पर चोट है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब श्री राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की अनियमितताओं पर उठाए गए बिंदुओं का जवाब देने के बजाय चुनाव आयोग के रिकॉर्ड से एक शक्तिशाली तरीके के वोट चोरी के षडयंत्र का पर्दाफाश किया, तो चुनाव आयोग ने अपनी अवैध कार्रवाई को छिपाने के लिए उन्हें नोटिस जारी किया। चुनाव आयोग बिहार में भी एसआईआर के माध्यम से इसी तरह का वोट चोरी तरीका अपना चाहता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *