विशेष सफाई अभियान भजनपुरा वार्ड के सभी 11 शक्ति केंद्रो पर चलाया गया : रेखा रानी
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे एक माह का विशेष “सेवा संकल्प अभियान” के तहत विशेष सफाई अभियान भजनपुरा वार्ड के सभी 11 शक्ति केंद्रो पर भी चलाया गया। निगम पार्षद रेखा रानी, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, विजय चौधरी, सचिन एडवोकेट, मनोज रतिया, हिमांशु, मनोज चौहान, राजसिंह रज्जू, दीपक बाजपेई और निगम कर्मचारियों के सहयोग से निगम स्कूल गामड़ी रोड और सुदामापुरी में सफाई मे योगदान किया। भजनपुरा डी ब्लॉक में दो जगह सफाई अभियान, काली माता मंदिर रोड पर पिंटू चौहान, सतनाम सिंह, पुस्ता सर्विस रोड पर संतोष, एके मंडल, संजय चौरसिया और ए ब्लॉक मे लक्ष्मी देवी, बी ब्लॉक भजनपुरा में नरेंद्र मॉरल, डी ब्लॉक गावडी मे मुन्नीलाल तिवारी, राजेश गुप्ता और साथी कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान किया इसके अलावा और भी सभी शक्ति केंद्रों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नगर निगम के कर्मचारियों ने पूरा सहयोग किया। ये विशेष सफाई अभियान पूरे देश में आज ये कार्यक्रम एक दिन एक घंटा एक साथ हैशटैग के नाम से सोशल मीडिया में चलाया गया।



