सेवा पखवाडा पर भजनपुरा मे जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया : रेखा रानी
अजय महावर नें भजनपुरा वार्ड मे पंद्रह करोड के कामो की घोषणा की नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत घौंडा विधानसभा के विधायक अजय महावर के नेतृत्व में गढ़ी मेंडू एमसीडी स्कूल में जनसुनवाई कैंप लगाया गया, जिसका आयोजन महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्षा और भजनपुरा वार्ड की निगम पार्षद रेखा रानी द्वारा किया गया.
आयोजित जन सुनवाई कैंप एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में घोंडा वार्ड से निगम पार्षद प्रीति गुप्ता भी उपस्थित रहीं. जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारीगण शामिल रहे. एसडीएम रेवेन्यू विभाग राजस्व संबंधी मुद्दों पर चर्चा के लिए। दिल्ली जल बोर्ड पानी की आपूर्ति और सीवरेज संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए। एमसीडी स्थानीय प्रशासन और स्वच्छता संबंधी मुद्दों पर। डीडीए विकास परियोजनाओं और भूमि उपयोग पर चर्चा के लिए। दिल्ली पुलिस सुरक्षा और कानून व्यवस्था संबंधी मुद्दों पर। फ्लड एंड इरिगेशन डिपार्टमेंट जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण संबंधी समस्याओं के लिए। हेल्थ डिपार्टमेंट स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता पर चर्चा के लिए। एजुकेशन डिपार्टमेंट शिक्षा संबंधी मुद्दों पर |
आरडब्ल्यूए और स्थानीय निवासी शामिल हुए। इस कैंप में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से कुछ प्रमुख मुद्दे थे, सीवर और पानी से जुड़ी समस्याएं। गोकुलपुर ड्रेन और ड्रेनेज सिस्टम सुधार की आवश्यकता, क्षेत्र में सड़कों और गलियों के निर्माण और मरम्मत की जरूरत। शराब के ठेकों के आसपास की स्थिति और उसके प्रभाव को लेकर विधायक ने क्षेत्र मे चल रहे और अनेक नए कामो के बारे विस्तार से बताया. उन्होंने भजनपुरा वार्ड मे पंद्रह करोड के कामो की घोषणा की. रेखा रानी ने विधायक जी धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे जनसुनवाई कैंप आयोजित करने से स्थानीय समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलती है और लोगों को अपनी बात रखने का मंच मिलता है।
विधायक अजय महावर जी का यह प्रयास क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. लोगो ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम स्थानीय समस्याओं का समाधान करने और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक और निगम पार्षद जैसे स्थानीय नेताओं की पहल से ऐसे आयोजनों का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।


