सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

मिलन विहार में दिव्यांग लोगों के लिए लगाया गया जांच शिविर : आदेश भारद्वाज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

मिलन विहार में दिव्यांग लोगों के लिए लगाया गया जांच शिविर : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : विगत लगभग 20 वर्षो से 108 बेसहारा बुजुर्गो को गोद लेकर उनकी देखभाल करती आ रही सामाजिक संस्था हेरिटेज इंडिया ने हमेशा की तरह ही मानवीय पहल करते हुए बुराड़ी विधानसभा के मिलन विहार में दिव्यांग लोगों के लिए एक जांच शिविर लगवाया। इस शिविर में विभिन्न रोगों और शारीरिक अक्षमताओं की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। इस शिविर में जांच के बाद लगभग 250 से ज्यादा दिव्यांगों को चिन्हित
कर अलग अलग तरह की मदद मिलेगी जिसमे से किसी को सुनने की मशीन, किसी को कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर या बैसाखी, कृत्रिम आंख और नेत्रहीनों के लिए हाथ की छड़ी चश्मे जैसे जरूरी यंत्र या उनसे जुड़ी दूसरी अन्य चीजे उपलब्ध कराई जाएंगी।

Advertisement

संस्था के अध्यक्ष एस एन दुबे और संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार आदेश भारद्वाज ने बताया कि हमारी यह संस्था एक लंबे समय से 108 बेसहारा बुजुर्गों को गोद लेकर उनके आश्रय से लेकर उनके भोजन, दवाएं और कपड़ों का इंतजाम करती आ रही है। हमे कई जरूरत मंद और अन्य लोगों द्वारा कुछ गरीब और मजबूर दिव्यांग लोगों के लिए कृत्रिम अंग और उनके जीवन को सरल बना देने वाली कुछ ज़रूरी चीजे को उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया था। लेकिन जब हमने इसका खाका तैयार किया तो हमें सर्वप्रथम यह महसूस हुआ कि सबसे पहले उन दिव्यांगों की जांच जरूरी है कि अगर किसी को कृत्रिम हाथ, पैर या कोई और कृत्रिम अंग चाहिए तो वह किस साइज का हो, दाएं हाथ या पैर या फिर बाएं।

इसके लिए पहले हमने जांच शिविर का आयोजन कर ऐसे लोगों को चिन्हित किया। जिस कार्य में हमे डॉ रणबीर सिंह, डॉ सअनीता गुप्ता, डॉ नैन्सी जुनेजा, डॉ कपिल कुमार, एस के पांडे, चंचल केन , ब्रिज पाल सिंह, शिवम पांडे, एडवोकेट वीरेंद्र गिल जी जैसे लोगो का बेहतरीन सहयोग मिला और इनके अथक प्रयासों यह कार्य हमारे लिए ज्यादा सुगम हो सका। और अब बहुत जी जल्द सभी जरूरतमंद दिव्यांगों को उनके अंग प्रदान कर दिए जायेंगे। और यही नही
आगे भी हमारी यह संस्था समाज कल्याण के किसी भी कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सदैव तैयार रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *