सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दुकान बंद कर घर जा रहे शख्स,गोलियों से भूना, 3 महीने पहले बेटे की हुई थी हत्या

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुजफ्फरपुर में दुकान बंद कर घर जा रहे शख्स को गोलियों से भूना, 3 महीने पहले बेटे की हुई थी हत्या

Muzaffarpur Bihar Miscreants Shot Shopkeeper Bhola Thakur Near Ahiyapur While He Was Going to Home Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में दुकान बंद कर घर जा रहे शख्स को गोलियों से भूना, 3 महीने पहले बेटे की हुई थी हत्या

मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र की घटना है. सहबाजपुर के पंचायत भवन के पास भोला ठाकुर की किराने की दुकान है. रात में घर जाने के दौरान घटना हुई है.

अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर लीची बगान में मंगलवार (17 अक्टूबर) की देर रात बदमाशों ने भोला ठाकुर नाम के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने भोला ठाकुर को मृत घोषित कर दिया. इसके पहले 28 जुलाई को बदमाशों ने भोला ठाकुर के बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है.

लीची बगान वाले रास्ते पर हुई घटना

दरअसल भोला ठाकुर के बेटे राहुल कुमार की हुई हत्या मामले में पिता के बयान पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इसमें से अब तक पुलिस ने एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया था. अब बेटे के बाद पिता भोला ठाकुर की भी हत्या हो गई.

Advertisement

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सहबाजपुर के पंचायत भवन के पास भोला ठाकुर की किराने की दुकान है. बेटे की हत्या के बाद वह दुकान पर बैठते थे. मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर जा रहे थे. घर का रास्ता लीची बगान होकर जाता है. उसी रास्ते में बदमाशों ने गोली मार दी.

10 वर्षों से चल रही है दुकान

मृतक भोला ठाकुर के बेटे धीरज ने कहा कि सहबाजपुर के सामुदायिक भवन के पास दुकान है. 10 वर्षों से किराने की दुकान चल रही है. पहले राहुल बैठता था. उसकी हत्या के बाद पिता दुकान चलाने लगे. पहले वो ट्रक चलाया करते थे. उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी.

हर पहलू पर जांच में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले में अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पहले के विवाद को भी खंगाला जा रहा है. एक भाई आपराधिक चरित्र का बताया जा रहा है. वर्तमान में वह हथौड़ी के किसी कांड में जेल जा चुका है. पुलिस उस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि उसके भाई के कारण तो गोली नहीं मारी गई है. साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल रही है. अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *