सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi AC Blast: दिल्ली में फूड आउटलेट के AC में जोरदार धमाका, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi AC Blast: दिल्ली में फूड आउटलेट के AC में जोरदार धमाका, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में सोमवार देर रात एक फूड आउटलेट के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एयर कंडीशनर (AC) में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के तुरंत बाद आग फैल गई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के समय फूड आउटलेट में काफी हलचल थी और अचानक हुई आवाज से आसपास के लोग डर गए। फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाने के साथ ही घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमाके के सटीक कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा AC के कंप्रेसर में तकनीकी खराबी के कारण हुआ हो सकता है।

दिल्ली के इस हादसे के बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा के फरीदाबाद जिले में भी एक दिन पहले एसी से जुड़ा एक और दर्दनाक हादसा हुआ था। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक मकान के फर्स्ट फ्लोर पर लगे एसी में विस्फोट हुआ, जिससे आग फैल गई। इस आगजनी में मकान के सेकेंड फ्लोर पर रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। साथ ही परिवार का पालतू कुत्ता भी झुलसकर मारा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह लगभग 3 बजे अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी और मकान से धुआं निकलने लगा। जब तक स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे, फ्लैट पूरी तरह से धुएं और आग से घिर चुका था।

Advertisement

इन दो घटनाओं से साफ है कि AC से जुड़ी सुरक्षा और रखरखाव में लापरवाही गंभीर हादसों को जन्म दे सकती है। प्रशासन ने आग और धमाके जैसी घटनाओं की जांच तेज कर दी है और फायर सेफ्टी उपायों को कड़ाई से लागू करने की तैयारी की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *