सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

देश की बड़ी आबादी भुखमरी की शिकार : श्रीदत्त शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

देश की बड़ी आबादी भुखमरी की शिकार : श्रीदत्त शर्मा

* पाकिस्तान,श्रीलंका  और नेपाल से भी पीछे  हैं

 

 

Advertisement

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : भारत में आबादी का रक बड़ा हिस्सा भुखमरी का शिकार है | और मोदी सरकार लोगो को विश्वगुरु बनने का झांसा देती है |  यह कहना है आम आदमी पार्टी  के पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा का |  श्रीदत्त शर्मा कहते हैं   आलम यह है की भुखमरी लगातार बढती जा रही है और केंद्र की सरकार इस समस्या से निपटने में पुरी तरह से नाकाम साबित हो रही है |  मोदी देश को विश्वगुरू बनाने का सपना दिखा रहे हैं, लेकिन हकीकत ये है कि देश के करोड़ों लोगों को भरपेट भोजन भी नसीब नहीं हो पा रहा है। मगर राष्ट्रवाद की फर्जी पैरोकार सरकार को देशवासियों की समस्या नजर नहीं आ रही है।

प्रधानमंत्री और सरकार की संवेदनहीनता को देखकर लगता है कि देश को मन की बात सुनाने वाले लोगों को जनता के भूखे-प्यासे रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता। ताजा जारी हुए ग्लोबल हंगर इंडेक्स आंकड़ों के मुताबिक, भारत में भुखमरी की स्थिति बहुत गंभीर है। इस इंडेक्स में भारत का स्थान पड़ोसी देशों
पाकिस्तान,श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे 111वें नंबर पर है।

भारत की स्थिति साल 2022 से और ज्यादा खराब हो गई है। पिछले साल इस सूचकांक में भारत 107वें स्थान पर था। श्रीदत्त कहते  हैं यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूरी दुनिया का पेट भरने का वादा करने वाले मोदी जी अपने देशवासियों को भूख से तड़पते देखकर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शायद आम और गरीब जनता उनकी प्राथमिकता के पन्ने में है ही नहीं। मोदी जी का सारा ध्यान अपने उद्योगपति मित्रों की तिजोरी भरने में है। दुनिया के नेताओं को सोने की थाली में खाने खिलाने वाले प्रधानमंत्री अपने ही देश के करोड़ों लोगों के लिए दो रोटी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *