सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नोएडा के सेक्टर 74 स्थित मैरिज हॉल लोटस ग्रेनेलीडर बैंक्वेट में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिशियन की मौत

2 मिनट पढ़ें
नोएडा

नोएडा के सेक्टर 74 स्थित मैरिज हॉल लोटस ग्रेनेलीडर बैंक्वेट में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिशियन की मौत

Advertisement

Noida Fire News: दिल्ली-एनसीआर के नोएडा के सेक्टर 74 स्थित मैरिज हॉल लोटस ग्रेनेलीडर बैंक्वेट में देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. नोएडा फायर सेवा विभाग  के मुताबिक आग लगने की सूचना मिलने के तत्काल बाद 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी. आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

इस घटना में हॉल में काम कर रहे परविंदर नाम के इलेक्ट्रिशियन की दर्दनाक मौत होने की सूचना है.

नोएडा के डीसीपी राम बदन सिंह के मुताबिक आग लगने की ये घटना तड़के तीन बजकर 30 मिनट की है. आग की इस घटना पर काबू पा लिया गया है. मौके पर पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौजूद है. यह मामला नोएडा सेक्टर 113 थाना क्षेत्र का है. आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल पाया है. इस घटना की जांच पुलिस कर रही है.

 

Advertisement

एक साल पहले भी लगी थी आग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निर्माणाधीन वैक्वेट हॉल का पूरा स्ट्रक्चर लकड़ी का बना हुआ था. यही वजह है कि आग लगने के कुछ ही पल में पूरा वैंक्वेट हॉल इसकी चपेट में आ गया. बता दें कि 21 नवंबर 202 को भी इस बैंक्वेट हॉल में आग लगी थी. उस वक्त हुए हादसे में किसी की जान नहीं गई थी. इस बैंक्वेट हॉल में अभी निर्माण कार्य जारी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *