सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

BCCI और टीम मालिकों की मीटिंग में शाहरुख खान और नेस वाडिया में तीखी बहस, मेगा ऑक्शन पर खूब हुई तनातनी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

bcci meeting ipl owners shahrukh khan and ness wadia heated argument over player retention rule ipl 2025 mega auction BCCI और टीम मालिकों की मीटिंग में शाहरुख खान और नेस वाडिया में तीखी बहस, मेगा ऑक्शन पर खूब हुई तनातनी

 

BCCI और टीम मालिकों की मीटिंग में शाहरुख खान और नेस वाडिया में तीखी बहस, मेगा ऑक्शन पर खूब हुई तनातनी

बीसीसीआई अधिकारियों की आईपीएल टीम के मालिकों के साथ मीटिंग चर्चा का विषय बनी हुई है. यह मीटिंग 31 जुलाई को मुंबई में बीसीसीआई हेडक्वार्टर्स में होनी थी और अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि मीटिंग में मेगा ऑक्शन को करवाए जाने पर ही सवाल उठा दिए गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) समेत कुछ लोग मेगा ऑक्शन को ना करवाने के पक्ष में हैं. इस बीच शाहरुख, पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया से भी जा भिड़े.

Advertisement

शाहरुख की तीखी बहस

क्रिकबज ने रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया कि शाहरुख खान मेगा ऑक्शन को करवाए जाने के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं हैं. BCCI के एक सूत्र ने बताया कि खान एक समय पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया के साथ तीखी बहस भी करने लगे थे. उनकी बहस का कारण ये था कि कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जाना चाहिए. एक तरफ खान ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन करने के पक्ष में दिखे, लेकिन वाडिया नहीं चाहते कि टीमों को ज्यादा प्लेयर्स को रिटेन करने की अनुमति मिले.

मेगा ऑक्शन करवाया जाना चाहिए या नहीं, इस पर सहमति तय करेगी कि कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जाना चाहिए. यदि BCCI मेगा ऑक्शन को ना करवाने का फैसला लेती है तो शायद रिटेंशन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. बता दें कि इस मीटिंग में दिल्ली कैपिटल्स के किरण कुमार और पार्थ जिंदल, लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका, चेन्नई सुपर किंग्स की रूपा गुरुनाथ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रतमेष मिश्रा और राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले भी शामिल रहे. इनके अलावा कई टीम के मालिकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मीटिंग को अटेंड किया, जिनमें से मुंबई इंडियंस भी एक रही. मीटिंग के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने कहा कि वे मेगा ऑक्शन के सपोर्ट में हैं. इस मुद्दे पर बहस देखकर वे चौक उठे थे, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उन्होंने इसका समर्थन किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *