सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

दोस्ती में महिला साथी की हुई एंट्री, मर्डर तक पहुंच गया झगड़ा, आखिर क्या हुआ ऐसा जो कर दी हत्या?

4 मिनट पढ़ें

दोस्ती में महिला साथी की हुई एंट्री, मर्डर तक पहुंच गया झगड़ा, आखिर क्या हुआ ऐसा जो कर दी हत्या?

पुलिस ने एक युवक हत्या के मामले में खुलासा किया है. आरोपी गोविंद परमानंद को जंगल से गिरफ्तार किया गया. उसने कबूल किया कि नशे में नीतीश की पिटाई के दौरान उसने उसे चाकू मार दिया.

साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के पालम गांव थाना इलाके में बीते चार जून को चाकू से गोद कर हुए एक युवक की हत्या के मामले को पालम गांव थाने की पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को हमदर्द जंगल से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गोविंद परमाने के तौर पर हुई है. यह दशरथपुरी के अंबेडकर नगर इलाके का रहने वाला है. उसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किया है.

डीसीपी रोहित मीणा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया की, चार जून की सुबह पालम गांव थाने की पुलिस को पीसीआर कॉल से पालम गांव के महावीर एनक्लेव के गली नम्बर 3 स्थित शिव मंदिर के पास एक युवक की डेड बॉडी पड़े होने की सूचना मिली थी. जिस पर तुरंत ही एसएचओ पालम गांव अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. जहां उन्हें एक युवक खुन से सना मृत पड़ा पाया.

वापस लौटा तो देखा डेड बॉडी पड़ी हुई है

पुलिस टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर क्राइम और एफएसएल की टीम को बुला कर घटनास्थल की जांच करवाई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेजा गया. मौके पर पहुंची पुलिस को कॉलर राजू ने बताया कि जिस घर के पास युवक की लाश मिली वह उस घर का मालिक है. उसने बताया कि जब वह सुबह अपने घर वापस लौटा तो देखा कि एक युवक की डेड बॉडी पड़ी हुई है और लोग शोरगुल कर रहे थे.

मृतक की पहचान महावीर एन्क्लेव के रहने वाले नीतीश कुमार (20) के तौर पर हुई. इस मामले में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर एसीपी दिल्ली कैंट अनिल शर्मा की देखरेख और एसएचओ राजेश मीणा की देखरेख के एक टीम का गठन कर आरोपी की पकड़ के लिये लगाया गया.

सूत्रों से मिली सूचना पर जंगल मे तलाश कर दबोचा

टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की सहायता से जांच शुरू की और सूत्रों को सक्रिय किया, ताकि उन्हें आरोपी के बारे में कोई सुराग मिल सके. वहीं पुलिस टीम ने हमदर्द के जंगलों में भी आरोपी की तलाश की और आखिरकार उसे दबोचने में कामयाब हुई. उसकी पहचान, गोविंद परमाने के रूप में हुई. उसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किया.

आरोपी की कर दी थी पिटाई

आरोपी ने पुलिस को बताया कि, वह सातवीं तक पढा है और रेहड़ी पर काम करता है. बुरी संगत के कारण उसे नशे की लत लग गयी. उसने बताया कि, घटना वाली रात मृतक नीतीश अपनी महिला मित्र के साथ उंसके कमरे पर आया था, जहां उन्होंने मिल कर शराब पी. सुबह 4 बजे जब उसने नीतीश को सोने की बात कह कर कमरे से जाने को कहा तो वह भड़क गया और गुस्से में उसने उसे नीचे गली में मिलने को कहा.

चूंकि, नीतीश उससे ज्यादा बलशाली था, इसलिए पिटाई के डर से वह अपने साथ दो चाकू लेकर नीचे नीतीश से मिलने गया. नीचे आने के बाद नीतीश ने उसे थप्पड़ लगाया और उसकी पिटाई करने लगा, जिस पर गुस्से में उसने नीतीश को चाकू मार दिया और फिर वहां से फरार हो गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *