सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Housefull 5 के सेट पर Akshay Kumar के साथ हुआ बड़ा हादसा, एक्टर की आंख में लगी चोट

2 मिनट पढ़ें
Housefull 5

Housefull 5 के सेट पर Akshay Kumar के साथ हुआ बड़ा हादसा, एक्टर की आंख में लगी चोट

Advertisement

Housefull 5: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल एक्टर के साथ ‘हाउसफुल 5’ के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है. शूटिंग करते हुए अक्षय कुमार की आंख में चोट लग गई है.

शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार की आंख में लगी चोट

एचटी सिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार जब अक्षय कुमार फिल्म का एक सीन शूट कर रहे थे. तो अचानक एक उड़ती हुई चीज उनकी आंख में जा लगी. जिसकी वजह से वो घायल हो गए. जानकारी के अनुसार अभी एक्टर का मेडिकल ट्रीटमेंट जारी है. वहीं अक्षय को चोट लगते ही सेट पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को बुलाया गया. जिन्होंने एक्टर का चेकअप किया और उनकी आंख पर पट्टी बांध दी है. फिलहाल उन्हें बेड रेस्ट करने को कहा गया है.

डॉक्टर ने दी एक्टर को आराम करने की सलाह

Advertisement

वहीं जानकारी के अनुसार अक्षय को शूटिंग करन के लिए मना कर दिया गया है. लेकिन बाकी एक्टर्स सेट पर काम कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरण में हैं. ऐसे में हर कोई बस ये दुआ कर रहा है कि अक्षय जल्द से जल्द शूटिंग पर लौट आए. बता दें कि ये एक मल्टीस्टारर फिल्म हैं. जिसमें अभिषेक बच्चन श्रेयस तलपड़े, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडीज और नरगिस फाखरी दोबारा से देखने को मिलेंगे.

कब रिलीज होगी हाउसफुल 5?

बता दें कि हाउसफुल 5 (Housefull 5) अगले साल यानि 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं इसके अलावा अक्षय कुमार के पास और भी कई बड़े फिल्में पाइपलाइन में हैं. जिसमें ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3), ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ शामिल है. इसके साथ ही उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी आने वाली है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *