Laxmi Nagar Roza Iftar Party: लक्ष्मी नगर में रोजा इफ्तार दावत का किया गया आयोजन : अविशेक् कुमार
सुमित शर्मा भी हुए टीम के साथ शामिल
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : लक्ष्मी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट अविशेक् कुमार ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन समाज सदन, जे एक्सटेंशन, लक्ष्मी नगर, में किया गया। जिसमें बाहरी संख्या में मुसलमान भाई बहन आए और साथ में हिंदू भाई भी काफी संख्या में आए। इस अवसर पर सभी मुस्लिम भाईयों और हिंदू भाईयो ने एक साथ मिलकर रोज़ा खोला हैं और खुशियाँ बाँटी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुमित शर्मा अध्यक्ष, जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कमेटी भी शामिल हुए और इफ्तार पार्टी को भाईचारे का सबसे बड़ा त्यौहार बताया। इफ्तार पार्टी में खजूर, फल, जूस, और कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए।

सबसे पहले खजूर और पानी से रोज़ा खोला और इसके बाद नमाज़ अदा की गयी और फिर सभी लोग मिलकर एक साथ भोजन किया। रोजा इफ्तार का आयोजन लक्ष्मी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया जिसमे अविशेक् कुमार (अध्यक्ष, लक्ष्मी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), इमरान अमीन (अध्यक्ष,सोशल मीडिया,लक्ष्मी नगर विधानसभा कांग्रेस कमेटी) , दीपक कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, सोशल मीडिया लक्ष्मी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), विक्रम निजावन (मंडल अध्यक्ष), सुनील गुप्ता, दिनेश गौतम, सलीम, मुकेश चौहान उपस्थित रहे। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अविशेक् कुमार नें कहा इस तरह के आयोजनों से हिन्दू मुस्लिम एकता को तो मजबूती मिलती ही है भाईचारे की भी मिसाल कायम होती है | उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए इसके संदेश दूर-दूर तक जाते हैं |



