सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Arvinder Singh Lovely Gandhi Nagar: अरविन्द्र सिंह लवली नें निभाया वादा गांधी नगर.को दी बड़ी सौगात : संजय गहलोत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Arvinder Singh Lovely Gandhi Nagar: अरविन्द्र सिंह लवली नें निभाया वादा गांधी नगर.को दी बड़ी सौगात : संजय गहलोत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष गाँधी नगर से भाजपा विधायक अरविन्द्र सिंह लवली जो भी वादा करते हैं उसे निभाते हैं | यह कहना है दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत का | संजय गहलोत कहते हैं कि काफी समय से गन्दगी की मार झेल रहे गाँधी नगर विधान सभा क्षेत्र के निवासी विशेष रूप से पुरानी कैलाश नगर ड्रेन जो कि धर्मपुरा,चंद्रपुरी, अजीत नगर होते हुए सीलमपुर गांव तक जाती है जिसकी पूर्ण रूप से सफाई और नया निर्माण न होने की वजह से नालियों का गंदा पानी हमेशा गलियों में भरा रहता था जिससे यहां के निवासियों का जीना दूभर हो रहा था अब उनके लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है |

संजय गहलोत के अनुसार यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली जो गांधी नगर विधान सभा के विधायक भी है उन्हें पत्र लिखकर समस्यायों से अवगत कराया गया था जिसका लवली ने भी पत्र लिखकर आश्वाशन दिया था कि जल्दी ही इस समस्या से निजात मिलेगी। संजय गहलोत ने कहा कि चूंकि मैं स्वयं अजीत नगर का निवासी हूँ और यहाँ की जनता रोज़ हमे याद दिलाती थी और स्वयं हम भी इस विकराल समस्या का सामना कर रहे थे ।

Advertisement

इस बाबत संजय गहलोत और अरविंदर सिंह लवली की इसी विषय को लेकर दिल्ली सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी जिसमे लवली ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्या पर तत्काल प्रभाव से कार्य करने का ठोस आश्वाशन दिया था। संजय गहलोत ने कहा लवली ने जो वादा किया था उसी के अनूरूप अब कैलाश नगर ड्रेन का पुनर्निर्माण कार्य हेतु लगभग 18 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है जिससे कार्य की जल्द शुरुआत होने से इससे तमाम क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।

संजय गहलोत ने अरविन्लद्वर सिंह लवली की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार लवली को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है उसपर वे खरा उतर रहे हैं, इसके साथ साथ पूरे यमुनापार के विकास कार्य हेतु मुख्यमंत्री के सहयोग से करोड़ो रुपयों का फण्ड बोर्ड के आबंटित हुआ है जिससे अब यमुनापार की काया पलट होगी ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *