सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Pakistan Violence: खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन, कराची से PoK तक बवाल में 35 की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Pakistan Violence: खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन, कराची से PoK तक बवाल में 35 की मौत

ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत की खबर के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे हैं। कराची से लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) तक फैली इस हिंसा में अब तक 35 नागरिकों की मौत और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि पाकिस्तान सरकार की ओर से नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Karachi में 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि गिलगित में 7, स्कर्दू में 6 और Islamabad में 6 लोगों की जान गई है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हुईं और गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आईं। हालात बिगड़ने पर पंजाब प्रांत में अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है, जबकि अन्य प्रांतों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

शिया बहुल इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों का दावा है कि कुछ अस्पतालों को मृतकों और घायलों के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक न करने के निर्देश दिए गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया में यह भी कहा जा रहा है कि शुरुआती आंकड़े सामने आने के बाद अस्पतालों ने विस्तृत जानकारी साझा करना बंद कर दिया है।

Advertisement

इस बीच पाकिस्तान स्थित Embassy of the United States, Islamabad ने कराची और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के बाहर प्रदर्शनों की खबरों पर नजर रखने की बात कही है। दूतावास ने पाकिस्तान में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को स्थानीय समाचारों पर नजर रखने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी है।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां हालात पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है और आने वाले दिनों में हालात कैसे रहते हैं, इस पर सबकी नजर टिकी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *