Home देश दुनिया holi special train 2026: Indian Railways ने होली पर चलाईं स्पेशल ट्रेनें,...

holi special train 2026: Indian Railways ने होली पर चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली-मुंबई-बनारस समेत कई रूट को राहत

0
44

holi special train 2026: Indian Railways ने होली पर चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली-मुंबई-बनारस समेत कई रूट को राहत

होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने देशभर में कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। दिल्ली, मुंबई, बनारस, जयपुर, कोयंबटूर और अन्य प्रमुख शहरों के बीच अतिरिक्त सेवाएं शुरू की गई हैं, ताकि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके और यात्रा सुगम हो सके।

रेलवे की ओर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बनारस के बीच BI-Weekly स्पेशल ट्रेन संख्या 01073/01074 चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 01073 Lokmanya Tilak Terminus से दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात करीब 11:30 बजे Varanasi पहुंचेगी। यह सेवा 25, 26 फरवरी तथा 4 और 5 मार्च 2026 को उपलब्ध रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01074 बनारस से सुबह 5:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह सेवा 27, 28 फरवरी और 6, 7 मार्च 2026 को चलाई जाएगी।

इसके अलावा पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस (11031/11032) भी साप्ताहिक आधार पर चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 11031 हर सोमवार Panvel से रवाना होकर अलीपुरद्वार पहुंचेगी, जबकि 11032 हर गुरुवार अलीपुरद्वार से पनवेल के लिए चलेगी। यह ट्रेन कल्याण, नाशिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

वेस्टर्न रेलवे ने दादर–नई दिल्ली के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (04001/04002) की भी व्यवस्था की है। ट्रेन संख्या 04001 27 फरवरी और 6 मार्च 2026 को Dadar railway station से रवाना होगी। वहीं 04002, 25 फरवरी और 4 मार्च 2026 को New Delhi Railway Station से दादर के लिए प्रस्थान करेगी।

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने 9 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन समय को भी बढ़ाया है। इनमें 09208/09207, 09416/09415, 09056/09055, 09037/09038, 09009/09010, 09011/09012, 09017/09018, 09035/09036 और 09562/09561 शामिल हैं। इन ट्रेनों की बुकिंग पीआरएस काउंटर और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है।

साउथ सेंट्रल रेलवे ने भी होली और समर सीजन को ध्यान में रखते हुए सोलापुर–अनाकापल्ले (01477/01478), सोलापुर–एलटीटी मुंबई (01435/01436) और कोयंबटूर–जयपुर (06181/06182) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। ये ट्रेनें फरवरी से जुलाई 2026 तक अलग-अलग तारीखों में संचालित होंगी।

इसके अतिरिक्त मालदा टाउन–आनंद विहार (03435/03436) के बीच भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। 03435, 2, 9 और 16 मार्च 2026 को Malda से रवाना होकर अगले दिन आनंद विहार पहुंचेगी, जबकि 03436, 3, 10 और 17 मार्च 2026 को आनंद विहार से मालदा टाउन के लिए प्रस्थान करेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in या IRCTC पोर्टल के जरिए टिकट बुक करें। त्योहार के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए समय पर बुकिंग करना यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here