सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Youtuber Suicide: तेलुगु यूट्यूबर कोमाली ने की आत्महत्या, ब्रेकअप के बाद बताई जा रही मानसिक परेशानी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Youtuber Suicide: तेलुगु यूट्यूबर कोमाली ने की आत्महत्या, ब्रेकअप के बाद बताई जा रही मानसिक परेशानी

तेलुगु सोशल मीडिया जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। युवा यूट्यूबर कोमाली ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से निजी संबंधों को लेकर मानसिक तनाव में थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोमाली मणिकोंडा के चित्रपुरी कॉलोनी में अपने चाचा के घर रह रही थीं। वह Malla Reddy University से बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं और साथ ही पार्ट-टाइम यूट्यूब पर वीडियो बनाती थीं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह तिरुमाला हिल्स पर चढ़ाई करते हुए नजर आई थीं।

बताया जा रहा है कि कोमाली का परिचय अखिल रेड्डी नामक एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल से था, जो यूट्यूब पर भी सक्रिय था। दोनों करीब तीन साल तक रिश्ते में रहे, लेकिन पिछले वर्ष उनके बीच अनबन के बाद अलगाव हो गया था। सूत्रों के अनुसार, कोमाली इस ब्रेकअप से उबर नहीं पा रही थीं।

Advertisement

परिजनों के मुताबिक, उन्होंने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते उन्हें बचा लिया गया था। बताया जा रहा है कि घटना से दो दिन पहले उनकी अखिल रेड्डी से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसके दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई।

सोमवार को घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान कोमाली ने कथित तौर पर साड़ी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो मदद लेने में संकोच न करें। नजदीकी हेल्पलाइन या परामर्श सेवा से संपर्क करना जीवन बचा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *