जाम से मुक्ति दिलाएगा भजनपुरा का डबल डेकर फ्लाईओवर : मुकेश गोयल
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ट्रिपल इंजन सरकार राजधानी दिल्ली के लोगो को लगातार सौगात दे रही है जिनसे दिल्ली के लाखों लोगो को लाभ मिल रहा है | यह कहना है भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल का |
मुकेश गोयल कहते हैं गत दिनों प्रदूषण से निपटने के लिए रेखा गुप्ता सरकार नें जहां पांच सौ नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुवात की वहीं वीरवार को करीब दो दर्जन नई अटल कैंटीनों की शुरुवात की गई | मुकेश गोयल कहते हैं यमुनापार के लोगो के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार नें भजनपुरा क्षेत्र में जो डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया है वह पूरे क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने में सहायक सिद्ध होगा |

मुकेश गोयल कहते हैं भजनपुरा क्षेत्र में दो मंजिला फ्लाईओवर परियोजना का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस फ्लाईओवर के ऊपरी हिस्से पर मेट्रो चलेगी, जबकि नीचे से गाड़ियां गुजरेंगी। इससे न सिर्फ भजनपुरा चौराहे पर लगने वाला ट्रैफिक जाम पूरी तरह खत्म हो जाएगा, बल्कि मेट्रो की सुविधा भी मिलेगी। मुकेश गोयल कहते हैं भजनपुरा और यमुना विहार के बीच बना यह डबल डेकर फ्लाईओवर मजलिस पार्क मौजपुर मेट्रो कॉरिडोर का हिस्सा है। इस मॉडल में एक ही पिलर पर दो लेवल हैं: ऊपरी हिस्से में मेट्रो ट्रैक और निचले हिस्से में छह लेन का फ्लाईओवर। इसकी खास बात यह है कि फ्लाईओवर के बीच से मेट्रो ट्रैक को बढ़ाया गया है, जो नीचे से एक ही पिलर पर बना है।
घनी आबादी वाले इलाके में जमीन की कमी के कारण इस तरह से डिजाइन बनाया गया है। इससे मेट्रो के विस्तार और रोड ट्रैफिक दोनों में एक साथ आसानी होगी। मुकेश गोयल कहते हैं भजनपुरा, यमुना विहार और आसपास के इलाकों में लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। खासकर सुबह और शाम के पीक आवर्स में ड्राइवरों को काफी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। फ्लाईओवर के खुलने से यह जाम पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद है। इससे भजनपुरा, यमुना विहार, मौजपुर, गंगा विहार, ब्रह्मपुरी,गोकुल पुरी ,अशोक नगर नन्द नगरी तक के लोगो और करावल नगर के लाखों लोगों को सीधा फायदा होगा। मेट्रो कनेक्टिविटी मजबूत होने से रोड ट्रैफिक भी आसान होगा, जिससे रोजाना हजारों यात्रियों का समय बचेगा |



